फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: निजी खरीद के लिए बने पोर्टल का सर्वर डाउन, टोकन कट रहे न बिल

Wed, 23 Oct 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मनोहर मेहता ने कहा ने फसल की प्राइवेट खरीद के लिए बनाए गए पोर्टल का सर्वर दो दिन से डाउन चल रहा है। इस वजह से न तो किसानों के टोकन काटे जा रहे हैं और न ही आढ़ती बिल काट पा रहे हैं। ऐसे में आढ़तियों व किसानों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

प्रधान मेहता ने बताया कि फसल की खरीद के लिए दो पोर्टल बनाए हुए हैं। सरकारी खरीद के लिए जो पोर्टल बनाया हुआ है, उस पर एमएसपी पर फसल की खरीद होती है। उस पोर्टल का सर्वर तो ठीक चल रहा है। मगर प्राइवेट खरीद वाले पोर्टल का सर्वर दो दिन से डाउन चल रहा है। सर्वर डाउन होने के कारण धान, मूंग, नरमा-कपास सहित कई फसलों के टोकन नहीं कट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें