फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग : डेरा सच्चा सौदा

Wed, 23 Oct 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर लगाए जा रहे बेअदबी के आरोपों का डेरा सच्चा सौदा ने खंडन किया। प्रवक्ता एडवोकेट जितेंद्र खुराना एडवोकेट ने कहा कि डेरा प्रमुख पर लगाए गए बेअदबी के सभी आरोप झूठे व निराधार हैं। बेअदबी करने में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का कोई हाथ नहीं है। साजिश के तहत डेरा प्रमुख को फंसाने का काम किया जा रहा है। डेरा प्रमुख ने सभी धर्मों का आदर हमेशा किया है। बेअदबी करना तो दूर की बात है। गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई, उसकी डेरा सच्चा सौदा कड़े शब्दों में निंदा करता है। डेरा मांग करता है कि इस मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवाई जाए, ताकि असल दोषी को सामने लाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें