फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दो माह पहले बनी सड़क, जन स्वास्थ्य विभाग ने खोदकर छोड़ी

विज्ञापन
कीर्ति नगर में खोदी गई सड़क ।
विज्ञापन
सिरसा। शहर के कीर्ति नगर स्थित गली नंबर 4 में पिछले दो-ढाई माह से गली में जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य अधर में छोड़ दिया गया है। गलीवासियों के अनुसार, करीब ढाई माह पहले ही नगर परिषद ने इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण किया था। अब जन स्वास्थ्य विभाग ने फिर से सड़क को जगह-जगह से खोद दिया है।
विज्ञापन


इस कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का गली से आना जाना मुश्किल हो गया है। गली निवासी एडवोकेट आशीष मेहता, मनू सेठी, मंजूबाला, जगदीश मेहता, चरणजीत नरूला, पवन बांसल, विक्की मेहता ने बताया कि जब सड़क बन रही थी तो लोगों ने अवगत करवाया था कि गली में पेयजल लाइन नहीं बिछाई गई है, लेकिन अधिकारियों व ठेकेदार ने कोई गौर नहीं किया।

अब जन स्वास्थ्य विभाग ने पेयजल लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया और सड़क को जगह-जगह से खोद दिया है। इतना ही नहीं, खोदाई करने के उपरांत सड़क को अधर में छोड़ दिया है। इस कारण लोगों को गली से गुजरने में भी काफी परेशानी होती है। लोगों ने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पाइपलाइन की कमी है।
विज्ञापन


इस कारण लाइन बिछाने के कार्य को रोक दिया गया है, जल्द ही पाइप आ जाएंगे। इसके बाद निर्माण कार्य किया जाएगा। गली निवासियों के बार-बार कहने पर एक माह के बाद विभाग ने पाइपलाइन तो उपलब्ध करवा दी, लेकिन गली में नहीं डाली गई। इस मामले में लोगों ने पेयजल लाइन बिछाने के कार्य की जांच करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें