लंबे अरसे शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मियों की कमी से जूझ रही सीडीएलयू में भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। शीघ्र ही भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे, जिसके बाद स्टाफ की कमी नहीं खलेगी। पहले चरण में शिक्षकों की भर्ती होगी और उसके बाद दूसरे चरण में गैर शिक्षक कर्मियों की भर्ती की जाएगी।
जिन पदों को सरकार की और से स्वीकृति मिल गई है, उनकी भर्ती शीघ्र हो जाएगी। काफी पदों के लिए स्वीकृति के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। सीडीएलयू (चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय) में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक-दो दिनों में ही भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में गैर शिक्षक कर्मियों की भर्ती की जाएगी।
विवि का काम बाधित न हो, इसके लिए अनुबंधित कर्मचारियों की भी सेवा ली जाएगी। भर्ती प्रक्रिया का अंतरिम कार्य जोरों पर हैं, शीघ्र ही शिक्षक पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। वीसी डॉ. राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आचार संहिता के कारण भर्ती प्रक्रिया नहीं कर सके थे, अब जल्द से जल्द भर्ती करने का प्रयास किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो।
शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है एक-दो दिन में आवेदन मांगे जाएंगे। भर्ती पूरी तरह से मेरिट के आधार पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि गैर शिक्षक कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया भी प्रोसेस में हैं, अगले चरण में उनकी भर्ती कर ली जाएगी। अनुबंध के लिए भी नए सिरे से अनुबंध देने की प्रक्रिया जारी है।
बता देें कि सीडीएलयू में करीब साढ़े चार सौ कर्मचारी अनुबंध के आधार पर काम कर रहे हैं और अनुबंध के लिए ठेकेदार द्वारा काम छोड़ने का नोटिस विवि प्रशासन को दिया गया था। उसका अनुबंध अगस्त माह में पूरा हो रहा है। इससे पहले ही अनुबंध के लिए कार्रवाई की जाएगी ताकि काम प्रभावित न हो।
वीसी डॉ. राधेश्याम शर्मा ने बताया कि स्थायी भर्ती प्रक्रिया के साथ-साथ अनुबंध के आधार पर भर्ती की कार्रवाई भी जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण कामकाज प्रभावित न हो इसके लिए भर्तियों के लिए कार्रवाई तेजी से की जा रही है।
रिक्त पदों का विवरण
पद का नाम रिक्त पदों की संख्या
परीक्षा नियंत्रक : 1
लाइब्रेरियन : 1
डिप्टी लाइब्रेरियन : 1
डिप्टी रजिस्ट्रार : 1
इस्टेट ऑफिसर : 1
एसिस्टेंट रजिस्ट्रार : 1
सुपरिंटेंडेंट : 1
जूनियर प्रोग्रामर : 1
जूनियर इंजीनियर : 1
पर्सनल असिस्टेंट : 1
असिस्टेंट : 11
स्टेनो टाइपिस्ट : 13
क्लर्क कम डीईओ : 5
जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर : 2
एकांउट क्लर्क : 1
महिला वार्डन : 1
सुपरवाइजर : 1
सेनेटरी इंस्पेक्टर : 1
लैब अटेंडेंट : 4
डिस्पेंसरी अटेंडेंट : 1
फैरो प्रिंटर : 1
दफ्तरी : 2
वाचमैन : 2
चपरासी : 1
टेलीफोन अटेंडेंट : 1
ग्राउंड मैन कम गार्डन माली : 2
प्रोफेसर : 9
एसोसिएटस प्रोफेसर : 19
असिस्टेंट प्रोफेसर : 19