सामान जब्त कर ट्राली में डालते परिषद के कर्मचारी।
सिरसा। नगर परिषद की टीम ने सोमवार को अतिक्रमण हटाने अभियान के तहत मुख्य सड़कों पर रखा सामान हटवाया। करीब दो घंटे चली कार्रवाई के दाैरान टीम ने हिसार रोड, डबवाली रोड और प्रमुख बाजारों जैसे सर्कुलर रोड, रोडी बाजार और मोहता मार्केट से होर्डिंग्स, बैनर और खोखे जब्त किए। हालांकि कुछ दुकानदारों ने विरोध जताया। एसआई रवि शर्मा ने बताया कि यदि किसी ने सरकारी काम में बाधा डाली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बरनाला रोड पर भूमण शाह चौक से बस स्टैंड जाने वाली सड़क पर शाम चार बजे के बाद फूड मार्केट लग जाती है, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी लाइनें लग जाती हैं और जाम की स्थिति बनती है। कई बार यहां हादसे भी हो चुके हैं। हाल ही में नगर परिषद ने यहां अतिक्रमण हटाया था, लेकिन सोमवार को फिर से अतिक्रमण दिखाई दिया।