फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एमओयू से दिव्यांग वर्ग के स्वास्थ्य व विकास को मिलेगा नया आयाम

विज्ञापन
सिरसा।जननायक चौधरी देवीलाल डेंटल कॉलेज, जेसीडी विद्यापीठ में समाज के बौद्धिक एवं विकासात्मक दिव
विज्ञापन
सिरसा। जननायक चौधरी देवीलाल डेंटल कॉलेज, जेसीडी विद्यापीठ में समाज के बौद्धिक एवं विकासात्मक दिव्यांग वर्ग के स्वास्थ्य और समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जननायक चौधरी देवीलाल डेंटल कॉलेज और स्पेशल ओलंपिक्स भारत के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर विधिवत हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन


यह एमओयू सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। इस साझेदारी के माध्यम से बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों के मौखिक स्वास्थ्य, जागरूकता, प्रशिक्षण और सामुदायिक सहभागिता को मजबूती मिलेगी। यह पहल समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी।

समझौता ज्ञापन के अंतर्गत स्पेशल ओलंपिक्स भारत द्वारा बौद्धिक दिव्यांग बच्चों और वयस्कों के लिए खेल गतिविधियों, यूनिफाइड स्पोर्ट्स, यूथ एक्टिवेशन कार्यक्रम, प्रशिक्षक प्रशिक्षण की ओर से एथलीट्स की मौखिक स्वास्थ्य जांच में सहयोग किया जाएगा। इसके साथ ही एथलीट्स के परिवहन, आवश्यक खेल उपकरणों और प्रशिक्षकों की व्यवस्था भी की जाएगी। इस अवसर पर स्पेशल ओलंपिक्स भारत-हरियाणा की यूनिफाइड स्पोर्ट्स की मुख्य सलाहकार सोनिया अरोड़ा और नेशनल ट्रेनर व हेड कोच, स्पेशल ओलंपिक्स भारत-हरियाणा संजीव माजरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


-

आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

कॉलेज की ओर से स्पेशल ओलंपिक्स भारत के स्पेशल स्माइल्स कार्यक्रम के तहत निशुल्क दंत परीक्षण, मौखिक स्वास्थ्य शिक्षा, फॉलोअप उपचार, शोध कार्य, प्रशिक्षण कार्यक्रम और जागरूकता अभियान संचालित किए जाएंगे। साथ ही डेंटल कॉलेज के विद्यार्थियों को इन सामाजिक गतिविधियों से जोड़कर उनमें सेवा भावना, संवेदनशीलता और सामाजिक दायित्व की समझ विकसित की जाएगी।





जेसीडी विद्यापीठ सदैव समाज के वंचित एवं विशेष आवश्यकता वाले वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी इस प्रकार के सहयोग के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। - डॉ. जयप्रकाश, महानिदेशक, जेसीडी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें