फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विधायक ने उच्चाधिकारियों को सौंपी डंपिंग स्टेशनों की फोटो

Sat, 22 Mar 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा की सफाई व्यवस्था की स्थिति को लेकर उच्च अधिकारी को बताते हुए विधायक गोकुल सेतिया।
विज्ञापन
सिरसा। लोगों की सुविधा के लिए शहर में सभी डंपिंग स्टेशन को कवर किया जा रहा है। रानियां रोड पर बने डंपिंग स्टेशन पर लोग कई बार विरोध जता चुके हैं। इसलिए विधायक गोकुल सेतिया ने पंचकूला स्थित शहरी विकास विभाग के मुख्यालय में निकाय विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ मुलाकात की। उन्हें शहर की मौजूदा स्थिति की फोटो देकर समस्या सुलझाने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक ने मुख्यालय में अधिकारियों को सफाई व्यवस्था से अवगत करवाया। वहीं, वार्ड 21 की पूर्व पार्षद नीतू सोनी समेत कई लोगों ने गलियों में सफाई न होने पर नाराजगी जताई जबकि शहर नगर परिषद के अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप का आवास भी इसी वार्ड नंबर 21 में स्थित है।


शहर में सफाई व्यवस्था पर कई बार सवाल उठते रहे हैं। कुछ महीने पहले विधायक सेतिया ने शहर में तैनात सफाई कर्मचारियों की हाजिरी जांची थी। इसमें एजेंसियों के कर्मचारी कम मिले थे। नगर परिषद के 45 कर्मचारी अधिकारियों की कोठियों पर काम करते मिले। तब नगर परिषद प्रशासन ने दोनों एजेंसियों पर जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन


निकायमंत्री तक पहुंच चुकी शिकायत

शहर के लोग सफाई व्यवस्था से पहले से तंग हैं। वह मुख्यमंत्री नायब सैनी और निकाय मंत्री विपुल गोयल तक शिकायत कर चुके हैं। वार्ड 21 की विभिन्न बाजारों और गलियों में कूड़े के ढेर लगे हैं। इसलिए दो दिन पहले ही वार्ड 21 की पूर्व पार्षद नीतू सोनी ने वार्ड की विभिन्न गलियों में कई दिन से सफाई न होने की शिकायत भेजी है। इन गलियों की सफाई का ठेका निजी कंपनी को दे दिया गया है जबकि पहले सरकारी सफाई कर्मचारी काम करते थे। जिस एजेंसी को ठेका दिया गया है, उसके कर्मचारी पूरे नहीं मिले हैं। दो साल पहले तक शहर के बदतर हालात के लिए यही एजेंसी जिम्मेदारी थी। अब पांच जोन की सफाई का ठेका एजेंसी को दे दिया है। नियमित कर्मचारी को कुछ क्षेत्रों से हटा दिया गया है।

गलियों के हालात खराब

शहरवासी अमित सोनी, संजय कुमार, राकेश कुमार, विकास चंद्र, महेंद्र सिंह आदि का कहना है कि नगर परिषद पर सफाई का खर्चा बढ़ा दिया गया है। कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के बावजूद लेकिन सफाई व्यवस्था नहीं सुधारी जा सकी। वार्ड नंबर 21 में नगर परिषद के अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप का आवास होने के बाद भी सफाई न होने पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें