सिरसा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों मेंं तापमान में गिरावट का असर देखने को मिल रहा है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे अधिक ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। इसी के साथ बीते दिन वीरवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया था।
जिले में वीरवार को धूप निकलने का असर शुक्रवार सुबह देखने को मिला। दोपहर 12 बजे तक धुंध की चादर शहर पर छाई रही। जिसके बाद दो से तीन घंटे तक धूप निकली और लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान सर्द हवाएं चलती रहीं। जिसका असर धूप जाने के साथ ही देखने को मिला। वहीं जिले का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया है।
धुंध के कारण देरी से पहुंचीं ये ट्रेन
- गोरखधाम ट्रेन सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर पहुंचनी थी जो शुक्रवार को रात 9 बजकर 16 मिनट सिरसा पहुंची
- सिरसा एक्सप्रेस सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर सिरसा पहुंचती है शुक्रवार को वह सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर सिरसा पहुंची।
- श्रीगंगा नगर एक्सप्रेस शाम 6 बजे सिरसा पहुंचती है जो 7 बजकर 22 मिनट पर पहुंची।
- किसान एक्सप्रेस शाम साढ़े 7 बजे सिरसा पहुंचती है जो रात 8 बजकर 46 मिनट पर सिरसा पहुंची।