फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नाटक परवाज से दिया बेटी पढ़ाओ का संदेश

विज्ञापन
​सिरसा।केएल थियेटर प्रोडक्शंस के कलाकार नाटक प्रस्तुत करते हुए। संस्थान
विज्ञापन
सिरसा। नाटय महोत्सव अनुभाव रंग महोत्सव में शुक्रवार को सात्विक आर्ट्स के कलाकारों की ओर से नाटक परवाज का मंचन राजेंद्रा इंस्टीट्यूट के सभागार में किया गया। इसमें राजेंद्रा इंस्टीट्यूट के मुख्य सचिव पुलकित गुप्ता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्रा इंस्टीट्यूट्स ऑफ फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य संजीव कालड़ा ने की।
विज्ञापन


नाटक के माध्यम से सात्विक आर्ट्स के कलाकारों ने संजीदा तरीके से महिला की शिक्षा और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। नाटक मंचन के उपरांत मुख्यातिथि पुलकित गुप्ता ने नाटक के प्रत्येक पात्र के अभियन और नाटक दल सात्विक आर्ट्स के कलाकारों की सराहना की और कहा कि आज की युवा पीढ़ी को ऐसे सामाजिक संदेश देने वाले नाटकों को दिखाना बहुत जरूरी है।

इससे समाज में बेटियों की शिक्षा और उनके अधिकारों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उसके बाद कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेंद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य संजीव कालड़ा ने सात्विक आर्ट्स के सभी कलाकारों की प्रशंसा की और कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा का धन्यवाद करते हुए केएल थियेटर प्रोडक्शंस का विशेष आभार प्रकट किया कि इस तरह के संदेशात्मक नाटकों के मंचन के लिए हमारे संस्थान को चुना।
विज्ञापन


अंत में कार्यक्रम संयोजक और केएल थियेटर प्रोडक्शंस के निदेशक कर्ण लढा ने मुख्यातिथि पुलकित गुप्ता, कार्यक्रम के अध्यक्ष संजीव कालड़ा और सात्विक आर्ट्स की निदेशक कुसुम कलाकृति को सम्मानित कर धन्यवाद किया। इस अवसर पर इंस्टीट्यूट्स ऑफ नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या कुलविंद्र कौर, काउंसलर एकता कालड़ा और विद्यार्थियों सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें