फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धान से अटी मंडी, गेट बंद करवाकर उठान प्रकिया की तेज

विज्ञापन
सिरसा। धान से अटी शहर की अनाज मंंडी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सिरसा। शहर में मंडी धान से अटी होने के चलते शनिवार ओर रविवार को मंडी के गेट बंद कर उठान प्रक्रिया को तेज कर दिया है। हालांकि, इस दौरान मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों को परेशानी आई, लेकिन इससे मंडी में किसानों के लिए व्यवस्था बनाने का भी काम जारी है। ऐसे में मंडी आढ़ती एसोसिएशन किसानों से धान लाने के लिए अपील भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहर मंडी में इस बार धान की आवक ज्यादा होने के चलते मंडी धान से अट चुकी है। ऐसे में खरीद एजेंसियों व निजी व्यापारियों की ओर से मंडी में ट्रकों से व ट्रैक्टर- ट्राॅलियों से उठान की जा रही है। हालांकि, इससे मंडी में उठान होने से व्यवस्था तो बन रही है पर इससे किसानों को मंडी में फसल डालने से जगह न मिलने के कारण व मंडी में धान लाने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मंडी में आढ़ती एसोसिएशन दिनरात लगकर व्यवस्था बना रही है। मंडी में खरीद एजेंसियों व निजी व्यापारियों के अनुसार अब तक मंडी में 50 फीसदी तक उठान हो चुकी है।
-
जिले में अब तक इतनी हुई खरीद
जिले की 28 मंडियों में अब तक 64,496 किसानों के टोकन कटे हैं। किसानों की 40,12,668 क्विंटल के करीब धान मंडियों में पहुंच चुकी है। इसमें से किसानों का 100 क्विंटल के करीब धान खरीद के लिए बकाया पड़ा है, जिसकी खरीद निजी व्यापारियों की ओर से लगातार जारी है। वहीं, जिले में पीआर धान की कुल आवक अब तक 4,00,593 क्विंटल धान की आवक हुई है। पीआर धान हैफेड खरीद एजेंसी की ओर से अब तक कुल आवक में से 3,62,957 क्विंटल धान का उठान हो चुकी है और मंडियों में 37636 क्विंटल धान उठान न होने से मंडियों में पड़ी है। उठान के लिए एजेंसियों की ओर से प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


आज दोपहर तीन बजे बाद होगी आवक
वहीं मंडी में आढ़ती एसोसिएशन की ओर से मंडी में व्यवस्था बनाने के लिए शनिवार व रविवार को मंडी में मुख्य गेटों को बंद कर सिर्फ उठान कार्य करवाया गया है, मंडी में आढ़ती एसोसिएशन की ओर से लगातार किसानों से भी मंडी में सोमवार को दोपहर तीन बजे के बाद धान की ट्राॅलियां मंडी में लाने की अपील की जा रही है, ताकि मंडी में उठान को सही समय पर करवाकर मंडी में व्यवस्था बनाई जाए। मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों का कहना कि मंडी में फसल के देरी से बिकने से गेहूं की बिजाई में देरी हो रही है। गेहूं की फसल में देरी से मौसम में ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल के लिए किसानों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

-हम अपने स्तर पर व्यवस्था बनाने में लगे हैं फसल लाने वाले किसानों से भी अपील कर रहे हैं कि व्यवस्था बनी रहे। ऐसे में विभाग के अधिकारियों को भी मंडी में ग्राउंड स्तर पर आकर स्थिति को संभालना चाहिए। प्रेम बजाज, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें