रानियां। गांव नथोर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिलास्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य गुरमेल सिंह कीर ओर से की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डीपीसी सुभाष फुटेला व विशिष्ट अतिथि के तौर पर कृष्ण कुमार खंड शिक्षा अधिकारी सिरसा और राज कुमार अरोड़ा खंड शिक्षा अधिकारी रानियां उपस्थित रहे।
विपक्षी पक्ष की ओर से नशा, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जल संरक्षण, यातायात सुविधाएं, विदेशी समझौते, खाद-बीज किल्लत, व्यापार, महंगाई, भ्रष्टाचार सहित अन्य पर तथ्यों सहित सटिकता से प्रश्न किए। सता पक्ष की ओर से सहजता व स्पष्टता के साथ जवाब दिया गया।
संसद के दौरान छात्रा निकिता ने अध्यक्ष, अंजू ने प्रधानमंत्री, पुष्पा ने महासचिव, सुमित ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री, जिगर ने गृह मंत्री, अनामिका ने शिक्षा मंत्री, बेअंत ने कृषि मंत्री, सुनीता ने पेट्रोलियम मंत्री, सीता ने श्रम एवं रोजगार मंत्री, अनीता ने विपक्षी नेता सहित भूमिका, पूनम, आरजू, शैजल, पल्लवी, जश्नवीर, ममता व काजल ने विपक्षी सांसद की भूमिका अदा की। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा संसद मंच विद्यार्थियों में संचार, कौशल, आत्मविश्वास और नेतृत्व की क्षमता को विकसित करता है। जो राष्ट्र निर्माण में सबसे बड़ा सहायक सिद्ध होता है। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर राजनीतिक विज्ञान व्याख्याता जगदीश बराच और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालांवाली से हेमराज ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई और सभी बच्चों को पूरी लग्न व कड़ी मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण करने के साथ विद्यालय में आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य गुरमेल सिंह ने सभी अतिथिगण सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सरपंच नीतू, प्रतिनिधि देवताराम, एसएमसी कमेटी प्रधान व सदस्य, समस्त ग्राम पंचायत सदस्य, गांव के गणमान्य लोग, अभिभावक, महिलाएं, बच्चे व समस्त शिक्षक मौजूद रहे।