सिरसा। राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया जारी है। कॉलेज के विभिन्न कोर्सों के लिए छात्र बड़े स्तर पर आवेदन कर रहे है। ऐसे में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का कोर्स में छात्रों को ज्यादा रुझान है। 40 सीटों के कोर्स के लिए अब तक 33 आवेदन आ चुके हैं, जो 82 प्रतिशत आंकड़ा है।
कॉलेज प्रबंधन की मानें तो यह आंकड़ा निरंतर बढ़ता जाएगा। इस कोर्स के बाद कंप्यूटर एप्लीकेशन और बैचलर ऑफ साइंस इन लाइफ साइंसेज का नंबर आता है। गौरतलब है कि 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी के होने के बाद यूजी कोर्सों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई थी। ऑनलाइन माध्यम से यह प्रक्रिया चल रही है और ऑनलाइन ही दस्तावेज व आवेदन जमा हो रहे हैं।
हालांकि, कॉलेज में बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत करने और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि बच्चे व उनके अभिभावक संतुष्ट हों।
इस प्रकार है स्थिति
कोर्स, कुल सीट, आवेदन आए
- बैचलर ऑफ आर्ट्स - 1120, 206
- बैचलर ऑफ आर्ट्स, इवनिंग - 240, 1
- बैचलर ऑफ आर्ट्स, अर्थशास्त्र - 40, 3
- बैचलर ऑफ आर्ट्स, गणित 40, 1
- बैचलर ऑफ बिजनेस, एडमिनिस्ट्रेशन 40, 33
- बैचलर ऑफ कॉमर्स 240, 90
- बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन 80, 27
- बैचलर ऑफ साइंस इन लाइफ साइंसेज 160, 41
- बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल साइंसेज 320, 38
-
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। कई कोर्सों के लिए बहुत अच्छे रुझान देखने को मिल रहे हैं। अभी आवेदन प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि सभी सीटों व कोर्सों में बड़े स्तर पर बच्चों के आवेदन आएंगे।
- हरजिंद्र सिंह, प्रिंसिपल, राजकीय नेशनल कॉलेज, सिरसा