फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सबसे कठिन कार्य है एक अध्यापक होना

विज्ञापन
ओढा। अध्यापक को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। (संस्थान)
विज्ञापन
ओढां। गांव ओढां स्थित माता हरकी देवी महिला शिक्षा महाविद्यालय में वीरवार को ‘शिक्षक दिवस’ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत संस्थान की प्रबंध निदेशिका डॉ. कुलदीप कौर आनंद ने माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित की। उन्होंने कहा कि सबसे कठिन कार्य एक शिक्षक होना है, क्योंकि जब हम शिक्षक के बारे में बात करते हैं, तो वे सीधे छात्रों एवं स्कूल के साथ जुड़े होते हैं।
विज्ञापन


हम छात्रों से शिक्षक के माध्यम से जुड़ते हैं, लेकिन एक शिक्षक छात्रों की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों के लिए सीधे जिम्मेदार होता है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक का बहुत ही चुनौतीपूर्ण कार्य है, जिसमें शिक्षक को छात्रों की जरूरतों, रुचियों और क्षमताओं को समझने और उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करने की आवश्यकता होती है।

कार्यक्रम के दौरान जिला के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे विशिष्ट अध्यापकों को उनके गहन योगदान एवं समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न मनोरंजक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं अन्य विद्यार्थियों ने अपने भाषण के माध्यम से शिक्षक दिवस एवं शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करना था, जोकि समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान सचिव मंदर सिंह सरां, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट अमित मेहता, जिला अध्यक्ष पंकज सिडाना, महाविद्यालय के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. शशिकांत, प्राचार्या डॉ. अभिलाषा शर्मा व बी.एड प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें