फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 21 दुल्हनों को लेने तीन प्रदेशों से बरात लेकर आए दूल्हे, हर धर्म के रिवाज के अनुसार हुआ विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली में सर्वधर्म समभाव की मिशाल देखने को मिली। जरूरतमंद परिवारों की 21 बेटियों का सामूहिक विवाह समारोह रविवार को आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा के अलावा पंजाब व राजस्थान से बरात लेकर आए। इस आयोजन को सफल बनाने में 151 वालंटियर एवं 31 क्लब सदस्य ने व्यवस्था संभाली। बेटियों की विदाई से लेकर विवाह की सभी रस्में संस्था के लोगों ने निभाईं।
विज्ञापन


इस विवाह समारोह का आयोजन लायंस क्लब अक्स किया गया। संस्था के संस्थापक सतीश जग्गा की अगुवाई में रविवार को निजी होटल में विवाह समारोह आयोजित किया गया। पांचवें अक्स आशीर्वाद सामूहिक कन्यादान समारोह पंडित मुरारी लाल शास्त्री की देखरेख में हिंदू रीति-रिवाज से चार विवाह संपन्न करवाए गए। 16 विवाह आनंद कारज के साथ गांव शेरगढ़ के श्री अडिकासर गुरुद्वारा साहिब में पाठी तरसेम सिंह ने एवं पास्टर विक्की शेरगिल ने एक विवाह ईसाई विधि-विधान से संपन्न करवाया। इस दौरान सभी वर वधुओं के धर्म अनुसार उनके रीति रिवाजों व परंपराओं का पूरा ख्याल रखा गया। इस दौरान संस्थापक सतीश जग्गा, संभागीय अध्यक्ष अरविंदर मोंगा, प्रधान ऋषि मित्तल, अजय सेठी, प्रो. बीर चंद गुप्ता, लक्की गुप्ता, संदीप चावला, अमन बांसल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
संस्कृति, सभ्यता और विरासत मेला थीम पर आधारित था पूरा आयोजन

विवाह समारोह में घरातियों, बरातियों और अतिथियों की आवभगत के लिए संस्कृति, सभ्यता और विरासत मेला थीम पर आधारित शानदार प्रबंध थे। क्लब प्रवक्ता मनीष गुप्ता ने बताया कि सबका अभिनंदन पलवल से आए नौ सदस्यीय बृज लोक संगीत और सभ्याचारक दल की ओर से नगाड़ों के साथ किया गया। सात स्टार म्यूजिकल ग्रुप के तरुण राठौर, विजय रामावत, भोला नागराज ने अपनी टीम के साथ कराओके सिंगिंग से मंच संभाला। अंग्रेज सिंह विरदी ने भी गुरदास मान के पंजाबी गीत गाए। गुरुनानक कॉलेज किलियांवाली में कल्चरल कोऑर्डिनेटर डॉ. खुशनसीब कौर के मार्गदर्शन में डगा भंगड़ा अकेडमी ग्रुप के विशाल कुमार, राजिंद्रपाल सिंह, सुपनप्रीत सिंह, जसकरण, अर्शदीप, जसप्रीत, सुखचैन व संदीप सिंह ने पंजाबी लोकनाच प्रस्तुत किया। लखनऊ के हरिओम पपेट ग्रुप ने कठपुतली नाटक दिखाया। मोहित शर्मा ने समारोह में बिग पपेट डांस ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति दी। वहीं, विरासत मेला पंडाल में मोगा से आए शिल्प कलाकार हरबंस सिंह व बलवंत सिंह ने अपनी शिल्प कला के माध्यम से बनी लकड़ी की कलाकृतियों के जरिये सबको पुरातन विरासत से रूबरू करवाया।
विज्ञापन




पदमश्री से लेकर चेयरमैन तक ने दिया आशीर्वाद :

इस भव्य समारोह में सिरसा से पद्मश्री अवाॅर्डी गुरविंदर सिंह अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे। नव युगलों को आशीर्वाद देते हुए उन्होंने कहा कि 21 कन्याओं के विवाह का यह आयोजन बेमिसाल है। मानव सेवा के इस कार्य के लिए लायंस क्लब अक्स की जितनी भी सराहना की जाए कम है। समारोह में हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा, एचएसएससी के सदस्य सुभाष रोलन, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन बलदेव सिंह मांगेआना, कुलदीप गदराना, संजय हिटलर, रानियां से लायन पुनीत बांसल, लायन रवि मोंगा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पहुंचकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें