फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जेवरात बरामदी करवाने की मांग लेकर एसपी से मिला स्वर्णकार संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। भादरा बाजार में एक स्वर्णकार की दुकान से चोरी हुए चांदी व सोने के जेवरात मामले में पुलिस स्वर्णकार संघ हरियाणा का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक डाॅ. मयंक गुप्ता से मिला। पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल की बात को ध्यान से सुना और आश्वस्त किया कि वे इस मामले की फिर से बारिकी से जांच करवाएंगे। चोरी हुए सामान की बरामदगी करवाई जाएगी।
विज्ञापन


एसपी ने मामले के जांच अधिकारी के साथ-साथ एसएचओ को भी इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित आरोपी से सामान बरामदगी करवाई जाए। इसके साथ-साथ वे स्वयं और डीएसपी भी इस मामले की लगातार फीडबैक लेंगे, ताकि जल्द से जल्द पीड़ित व्यापारी को न्याय दिलाया जा सके।

इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में स्वर्णकार संघ के तहसील प्रधान लीलाधर सोनी, संघ के मुख्य सलाहकार सुखविंद्र सोनी, जिला प्रधान प्रभुदयाल सोनी, व्यापार मंडल के शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग, बंसी सोनी, सुरजीत सोनी, व्यापार मंडल के शहरी उपप्रधान कस्तूर इन्सां व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें