फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हर किशोर को सशक्त, सजग बनाना ही लक्ष्य

विज्ञापन
​सिरसा।राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड में आयोजित प्र​शिक्षण कार्यक्रम में म
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड में किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन सिरसा एवं नाथूसरी चोपटा खंड के प्रत्येक आरोही, राजकीय उच्च विद्यालय एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों से एक महिला एवं एक पुरुष अध्यापक ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मनोवैज्ञानिक डाॅ. पंकज मेहता ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की।
विज्ञापन


डॉ. पंकज ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हर किशोर को सशक्त, सजग और संस्कारित नागरिक बनाना है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अध्यापकों को विद्यार्थियों के शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक विकास को समझने और उन्हें सकारात्मक दिशा देने में सक्षम बनाने का काम करेगा।

दूसरे सत्र में मास्टर ट्रेनर वरुण बजाज ने किशोरों के विकास में माता पिता और अध्यापकों की भूमिका विषय पर प्रभावी ढंग से अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। नागरिक अस्पताल से आईसीटीसी काउंसलर डाॅ. कमल निर्वाण ने एचआईवी एड्स एवं मादक द्रव्यों का सेवन विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए इनसे निपटने के तौर तरीके बताए।
विज्ञापन


एसपी ऑफिस सिरसा से जिला साइबर सिक्योरिटी सेल, एसपी ऑफिस प्रभारी एएसआई रणजीत सिंह ने साइबर सेफ्टी विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए साइबर फ्रॉड से बचने के तौर तरीके बताए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए प्री टेस्ट एवं पोस्ट टेस्ट का भी आयोजन करवाया गया। अंत में डाइट डिंग की तरफ से प्लानिंग एंड मैनेजमेंट विंग चेयरपर्सन डाॅ. राजेश खुराना ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर एमटी प्रवक्ता वरुण बजाज, डाइट डिंग से डाॅ. राजेश खुराना, पवन कनोजिया, सूरज दुग्गल, राकेश मोहन, संजय बीआरपी, पीआरटी उमेद सिंह एवं राहुल उपस्थित रहें।

-




डाइट डिंग के तत्वाधान में चल रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन सिरसा एवं नाथूसरी चोपटा खंड के आरोही विद्यालय नाथूसरी चोपटा एवं सभी राजकीय उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत कुल 122 अध्यापक अध्यापिकाओं ने प्रशिक्षण लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए सीखी गई बातों का जरिए अध्यापक विद्यार्थियों का उचित तरीके से मार्गदर्शन करने में सफल साबित होंगे। - डाॅ. विनोद कुमार भट्टू, जिला नोडल अधिकारी, किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें