फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महाप्रबंधक ने खुला दरबार लगाकर सुनी कर्मचारियों की समस्या

विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा रोडवेज कर्मशाला में महाप्रबंधक  सिरसा डिपो में खुला दरबार लगाकर कर्मचारियों की स
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा रोडवेज कर्मशाला में महाप्रबंधक अनित यादव की ओर से सिरसा डिपो में पहली बार कर्मचारियों की समस्याओं के लिए खुला दरबार रखा गया। इसमें कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं बताईं। इस पर महाप्रबंधक की ओर से संज्ञान लिया गया और समस्याओं का निपटारा कई अधिकारियों के बीच में ही हल करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने सभी यूनियन के प्रधान, सचिव व अन्य कर्मचारियों के साथ पूरी कर्मशाला और बस स्टैंड का भी निरीक्षण किया। महाप्रबंधक के निरीक्षण से साफ-सफाई चाक-चौबंद रही, जिससे कर्मचारियों में खुशी देखी गई। सिरसा डिपो के सांझा मोर्चा के सभी सदस्यों ने महाप्रबंधक का धन्यवाद किया। उन्होंने महाप्रबंधक से आग्रह किया कि इसी तरह हर माह खुला दरबार लगाकर कर्मचारियों की समस्याओं का निदान करें, ताकि कर्मचारियों को किसी समस्या से न जूझना पड़े। इस मौके पर कर्मचारी नेता कुलदीप पाबड़ा, चमन लाल स्वामी, लाधू राम प्रधान, सतबीर कड़वासरा, विकास, सुरेंद्र प्रधान, शेर सिंह, करण सिंह यार्ड मास्टर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने यह बताई समस्या
कार्यशाला में मैकेनिक की कमी है। 1993 के बाद में कोई भर्ती नहीं हुई है।
- चालक व परिचालक का ओवरटाइम व टीम जो बकाया बचे हैं, उन्हें दिया जाए।
- डिपो में पीने के पानी की समस्या है।
- गाड़ियों की वॉशिंग के लिए वाॉशिंग मशीन खराब है, उसे दुरुस्त किया जाए।


वर्जन : रोडवेज कर्मचारियों व यूनियन के साथ बातचीत की गई है। कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को रखा है। उनका समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।
- अनित यादव, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें