फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भतीजे की शादी में यूपी गया था परिवार पीछे से चोरों ने ताले तोड़कर खंगाला घर

Wed, 04 Dec 2024 11:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालांवाली। शहर के दादू रोड पर स्थित भट्टू कलोनी में चोर घर का ताला तोड़कर जेवरात, नकदी सहित सामान चोरी कर ले गए। वारदात के समय परिवार के सदस्य यूपी में शादी समारोह में शिरकत करने गए हुए थे। वारदात की सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची। चोरी हुए सामान का सही अनुमान परिवार के लौटने के बाद ही लग पाएगा।



कालांवाली के वार्ड नंबर 15 निवासी अजय कुमार ने बताया कि उसके चाचा सहलाद कुमार निवासी सिद्धार्थ नगर, यूपी के रहने वाले हैं और पिछले कई सालों से भट्टू कॉलोनी में रह रहे हैं। वे शहर के पुराने थाना रोड पर लखनऊ मीट कार्नर के नाम से दुकान चलाते है। वे अपने भतीजे की शादी में परिवार सहित शिरकत करने के लिए 18 नवंबर से यूपी गए हुए हैं। घर के मुख्य गेट की चाबी पड़ोसियों को देकर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके चाचा ने पड़ोसियों को पौधों को पानी डालने के लिए फोन किया तो उन्होंने देखा कि मकान के अंदर के गेटों का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है। तब उन्होंने मकान मालिक सहलाद कुमार और कालांवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें