ऐलनाबाद। शहर के वार्ड तीन में बुधवार रात को अज्ञात चोर घर में सेंधमारी कर सोने के आभूषण व नकदी चुराकर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड दो निवासी जसबंत लूणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 दिसंबर से उसका परिवार घर को ताला लगाकर राजस्थान में गया हुआ था। 18 दिसंबर को सुबह वह अपने घर लौटा, तो देखा कि उसके घर के ताले टूटे हुए हैं।
घर में रखें संदूक व अलमारी का ताला भी टूटा हुआ है। इसके बाद जब सामान की जांच की तो घर से 5 हजार रुपये की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण गायब है। इसके बाद चोरी की सूचना पुलिस को दी। संवाद