फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतों का पूरा जीवन दुनिया के लिए समर्पित : राम रहीम

Thu, 15 Aug 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डेरा सच्चा सौदा की संगत ने बुधवार को देश-विदेश में पौधरोपण कर डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह का जन्मदिन मनाया। एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र शाह सतनाम आश्रम बरनावा से गुरमीत राम रहीम सिंह ने पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। दावा है कि देश-विदेश में मात्र कुछ ही घंटों में संगत ने लाखों पौधे रोपित किए। संगत ने पौधे के पेड़ बनने तक संभाल करने का संकल्प लिया।



राम रहीम ने संगत को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि संतों का पूरा जीवन दुनिया के लिए समर्पित होता है। संत सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। पूरी दुनिया एक ही मालिक की औलाद है। सेवादार को दीनता व नम्रता धारण करनी चाहिए। हमारे देश की संस्कृति दुनिया की नंबर वन संस्कृति है। इंसान को निंदा-चुगली नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अगस्त को संगत लगाएगी भंडारा



डेरा सच्चा सौदा में 15 अगस्त की शाम छह बजे को एमएसजी भंडारा कार्यक्रम होगा। इसके बाद बरनावा डेरे से संगत को डेरामुखी ऑनलाइन संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के लिए डेरे को सजाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें