फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किशोर अवस्था में विद्यार्थियों को आने वाली दिक्कतों का समाधान करेगा शिक्षा विभाग

विज्ञापन
सिरसा। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। किशोर अवस्था में आने वाले विद्यार्थियों को शारीरिक परिवर्तनों और मानसिक चुनौतियों से गुजरना पड़ता है। जानकारी का अभाव होने के कारण विद्यार्थी गलत दिशा में चल पड़ते हैं। वहीं, छात्राओं में आने वाली शारीरिक व मानसिक बदलाव के लिए महिला शिक्षक उनके साथ संवाद करेंगे और समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में जिले के समस्त विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों के साथ साथ स्कूल से चयनित एक महिला एवं एक पुरुष अध्यापकों को किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम में भाग लेना होगा। विशेष रूप से आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर 13 अक्तूबर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेला ग्राउंड में होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं और शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
इसमें जिले के लगभग 180 प्रधानाचार्य एवं मुख्याध्यापक और लगभग 390 अध्यापक प्रशिक्षण लेंगे। डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरावस्था से जुड़ी चुनौतियों, शारीरिक एवं मानसिक बदलावों, स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों, एचआईवी, नशा उन्मूलन, लैंगिक समानता और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा होगी। अध्यापकों को विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक दृष्टिकोण तथा जीवन मूल्यों का विकास करना है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण लेने के बाद अध्यापक अपने-अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों का सही मार्गदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम का विद्यालय स्तर क्रियान्वयन करने के लिए समय-समय पर विभाग की ओर से मॉनिटरिंग भी की जाएगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) हरियाणा, गुरुग्राम के आदेशों के तहत इस कार्यक्रम को प्लान किया गया है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शेड्यूल -
13 अक्तूबर - जिले के सभी प्रधानाचार्य एवं मुख्य अध्यापक प्रशिक्षण लेंगे।
14 अक्तूबर- सिरसा एवं नाथूसरी चौपटा के अध्यापक प्रशिक्षण लेंगे।
15 अक्तूबर - ओढां, ऐलनाबाद एवं बडागुढ़ा के अध्यापक प्रशिक्षण लेंगे।
16 अक्तूबर - डबवाली एवं रानियां के अध्यापक प्रशिक्षण लेंगे।

-

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड में 13 अक्तूबर से 16 अक्तूबर चार दिन अलग-अलग सत्रों में चलने वाले इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के लगभग 180 प्रधानाचार्य एवं मुख्याध्यापक और लगभग 390 अध्यापक प्रशिक्षण लेंगे। इस संबंध में जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विभागीय मेल के माध्यम से सूचना भेज दी गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन


- डाॅ. विनोद कुमार भट्टू, जिला नोडल अधिकारी, किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें