फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशा मुक्ति टीम ने 17 नशा पीड़ितों की पहचान कर उपचार शुरू करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नशामुक्ति टीम ने गांव पन्नीवाला रुलदू, चौटाला, नीलांवाली, शेरगढ़ व शहर डबवाली के 17 नशा पीड़ित लोगों की पहचान की। सभी नशा पीड़ितों की सरकारी अस्पताल डबवाली से काउंसलिंग करवाई गई। उसके उपरांत पांच दिन की दवाई दिलवाकर सभी नशा पीड़ितों को गांव में उनके परिजनों के हवाले किया गया।
विज्ञापन


वहीं, गांव के लोगों को नशा से होने वाली सामाजिक आर्थिक, शारीरिक और मानसिक नुकसान बारे विस्तार से बताया गया। गांव के लोगों को अपने गांव को नशा मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। टीम प्रभारी उप निरीक्षक सुग्रीव सिंह ने बताया कि नशा पीड़ितों की समय-समय पर देखभाल भी की जा रही है व साथ ही उन्हें दी गई दवाई से उनकी स्थिति में सुधार का जायजा भी लिया जा रहा है ।

उन्होंने बताया कि पीड़ित लोगों में अधिकतर युवा हैं। युवा चिट्टे व गोलियों का सेवन करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा ज्यादा से ज्यादा खेलों की ओर कदम बढ़ाएं व गांव के सरपंच व गणमान्य लोगों से अपने क्षेत्र में समय समय पर खेलों का आयोजन करवाएं। प्रभारी डबवाली नशा मुक्ति टीम ने नागरिक अस्पताल डबवाली में मनोरोग विशेषज्ञ से भी मुलाकात कर मरीजों में आये सुधार बारे जानकारी ली । इन गांवों में ड्रग्स की वजह से बढ़ते काला पीलिया व एचआईवी पॉजिटिव मरीजों के मार्गदर्शन एवं उपचार बारे जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें