फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशे के आदी बेटा चाहता था घर में शराब का ठेका खोलना, रोका तो लगा दी आग, मां बोली- मेेरे बेटे को जल्द गिरफ्तार कर जेल में डाल दो

Sun, 28 Apr 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नशे की आदत किस कदर आदमी को अंधा कर देती है। इस उदाहरण गोशाला मोहल्ले में शनिवार सुबह देखने को मिला। जब नशे के आदी युवक ने अपने घर में शराब का ठेका खोलने की जिद की। बुजुर्ग मां-बाप ने बेटे को समझाने का प्रयास तो बेटे ने गुस्से में आकर घर को आग लगा दी और फरार हो गया। गनीमत रही की इस दौरान परिवार के अन्य लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा। बुजुर्ग मां-बाप का रोकर बुरा हाल था। मां नैना ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसके बेटे को जल्द गिरफ्तार करके जेल में डाल दो।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गोशाला मोहल्ला निवासी पप्पन राम मजदूरी करता है। पप्पन राम का कहना है कि उसका बेटा मोनू नशे का आदी है। कई दिनों से उसका बेटा मोनू जिद कर रहा था कि वह घर में शराब का ठेका खोलना चाहता है। घरवालों ने इन्कार कर दिया। पप्पन का कहना है कि वह व उसकी पत्नी नैना फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार रात को वे फैक्ट्री में चल गए थे। शनिवार सुबह चार बजे उसके बेटे मोनू ने घर में आग लगा दी। पड़ोस के लोगों ने उसे इसकी सूचना उन्हें दी। घर आने पर देखा तो सारा सामान जला हुआ था। पप्पन राम का कहना है कि उसका बेटा मोनू आग लगाने के बाद घर में रखी मोटर भी चुराकर ले गया। इसके बाद पप्पन ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मां बोली- बेटा चिट्टे का आदी
मां नैना ने बताया कि उसका बेटा मोनू चिट्टा का नशा करता है। वह नशे के लिए अपने घर में ही चोरी करने लगा था। तंग आकर तीन माह पहले वह अपने पति के साथ सामान लेकर गांव चली गई थी। गांव में जब कोई काम नहीं मिला तो मजबूरी में उन्हें वापस आना पड़ा। कई दिनों से मोनू घर में शराब का ठेका खोलने की जिद पकड़े हुए था। मां नैना ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसके बेटे को जल्द गिरफ्तार करके जेल में डाल दो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें