फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: वाइस चेयरमैन की अध्यक्षता में नपा हाउस की हुई बैठक को जिला नगर आयुक्त ने किया रद्द

Sat, 04 May 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ओवरब्रिज पर लगा जाम।
विज्ञापन
रानियां। नगरपालिका रानियां में वाइस चेयरमैन रमेश कंबोज की अध्यक्षता में 27 फरवरी को बुलाई गई हाउस की बैठक को नगर आयुक्त ने रद्द कर दिया है। बैठक खारिज होने के इसमें पारित बठला कॉलोनी सहित अन्य चार कॉलोनियों के नामकरण का एजेंडा भी रद्द हो गया। नगर आयुक्त के कार्यालय से इस आशय संबंधी पत्र नगरपालिका सचिव रानियां को भिजवाया गया है। इसके साथ नगरा आयुक्त की ओर से नगर पालिका सचिव रानियां को हरियाणा नगरपालिका अधिनियमों की पालन करके अपनी ड्यूटी का निर्वहन सही ढंग से करने की चेतावनी दी गई है। रानियां नगरपालिका के चेयरमैन मनोज सचदेवा ने बताया कि डीएमसी की ओर से बैठक रद्द करने का आशय संबंधी पत्र उनके पास भी आया है। उपप्रधान ने नियम-कायदों का उल्लंघन करके 27 फरवरी को पार्षदों की बैठक बुलाई थी। मुझे इस बैठक के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई थी। वाइस चेयरमैन ने इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए चार वैध कालोनियों का नामकरण करने सहित तीन एजेंडे पास किए गए।
विज्ञापन

वाइस चेयरमैन की ओर से बुलाई गई बैठक को लेकर कड़ा ऐतराज जताते हुए डीएमसी सिरसा को पत्र लिखकर इस बैठक को रद्द करने की मांग की थी। डीएमसी सिरसा ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मामले की गहनता से जांच की और यह पाया कि बैठक के आयोजन को लेकर नियमों का उल्लंघन किया गया है। इसके बाद बैठक को रद्द करने का निर्णय लिया है।
भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना मेरी प्राथमिकता
चेयरमैन मनोज सचदेवा ने बताया कि विकास कार्यों में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर सहन नहीं होगा। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता है। नियम-कायदों को ताक पर रखकर एक दर्जन के करीब विकास कार्यों से संबंधित जो टेंडर लगाए गए थे उन्हें भी रद्द कर दिया गया है। फाइनेंस कमेटी में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, सचिव, एमई व दो पार्षद सहित 6 सदस्य है। इन टेंडर को अप्रूवल देते समय मुझसे व पार्षद रणजीत कौर से कोई चर्चा नहीं की गई। पूर्व में गलियों के निर्माण कार्य से संबंधित जो टेंडर खोले गए हैं उनमें अधिकतर माइनस में हैं, और यह जो टेंडर लगे हुए हैं वह सभी प्लस में लगे हुए हैं। जिसको लेकर कुछ आशंका है। इसलिए मैंने अपनी आपत्ति दर्ज करवाते हुए और इन टेंडर को रद्द करने की प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए। चेयरमैन ने कहा कि स्वच्छ व पारदर्शी तरीके से ही शहर में विकास कार्य करवाए जाएंगे।

ओवरब्रिज पर लगा जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें