फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को एक साल से है मेडिकल कॉलेज का इंतजार

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के लिए लगाया गया साइन बोर्ड। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। प्रदेश सरकार आम बजट पेश करने की तैयारी कर रही है। जिले की जनता प्रदेेश सरकार से लंबित मांगों को देखते हुए बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैै। जिसका एकमात्र कारण यह भी है कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से लेकर बिजली मंत्री जैसे अहम मंत्रालय सिरसा निवासी विधायकों के पास है। इसके अलावा जिले के चार अन्य विधायकों का भी प्रदेश सरकार को समर्थन प्राप्त है। परंतु राज्य सरकार द्वारा पिछले वर्ष बजट में सिरसा जिले में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर की गई घोषणा को अभी तक धरातल पर नहीं उतारा गया है। जिस कारण जिले के लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी देखी जा सकती है।
विज्ञापन

एक साल बीत जाने के बाद अभी तक मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। जबकि इसके लिए मिनी बाईपास पर सीडीएलयू के सामने 25 एकड़ जगह का चयन किया गया है, परंतु अभी तक टेंडर नहीं होने के कारण मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। विभिन्न राजनीतिक दलों ने मेडिकल कॉलेज का निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग भी की है, परंतु अभी तक राज्य सरकार द्वारा इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। मेडिकल कॉलेज निर्माण होने से शहर की जनता को इसका फायदा मिलेगा तथा गंभीर बीमारी के चलते मरीजों को दूसरी जगह रेफर नहीं करना पड़ेगा। परंतु सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर अभी तक कोई रणनीति नहीं बनाई गई है। मेडिकल कॉलेज जिस जगह पर बनना है उसके लिए स्थान तो निर्धारित कर लिया गया है, परंतु इसके निर्माण के लिए औपचारिकताएं पूरी नहीं की गई है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने अपने बजट में सिरसा मेडिकल कॉलेज की घोषणा करते हुए इसका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की बात कही थी। जिलावासियों का कहना है कि अगर सिरसा में मेडिकल कॉलेज शुरू होता है तो जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ेगी। परंतु अभी तक मेडिकल कॉलेज का निर्माण अधर में ही लटका हुआ है। जिस कारण जिले की जनता मायूस है।
मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए पांच वर्षों से नहीं लग पाई एक भी ईंट
मेडिकल कॉलेज का निर्माण करवाने करवाने के लिए मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक भी हो चुकी है। इसके लिए कमेटी का भी गठन किया गया है लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जिले में मेडिकल कॉलेज बनता है तो स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा तथा गंभीर बीमारियों के ग्रस्त मरीजों को दूसरे शहरों में जाकर इलाज करवाने से राहत मिलेगी। फिलहाल जिले में गंभीर बीमार मरीज को इलाज के लिए अग्रोहा, हिसार या चंडीगढ़ रेफर किया जाता है।
विज्ञापन

ये मिलेंगी सुविधाएं
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का कोर्स संचालित किया जाएगा। जिसमें हर वर्ष नए डॉक्टर तैयार होंगे। मेडिकल में विभिन्न तरह की बीमारियों पर रिसर्च और टीचिंग के लिए हाई प्रोफाइल प्रोफेसरों की नियुक्ति होगी। मेडिकल में विभिन्न बीमारियों के विभाग स्थापित होंगी जिनमें कैंसर, हड्डी रोग, आंख, कान, नाक, न्यूरो विभाग, हृदय रोग विभाग सहित अन्य विभाग स्थापित होंगे। इलाज के लिए लोगों को हिसार, रोहतक या चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा।
प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेज की घोषणा अपने पिछले बजट में की थी। जिस पर जिलावासियों ने खुशी जताई थी, परंतु एक साल बाद भी निर्माण शुरू नहीं हुआ है, जिस कारण लोगों में असमंजस की स्थिति है।
- राजवीर कुमार, नागरिक
सिरसा में मेडिकल कॉलेज के लिए जगह का चयन किया गया है। परंतु निर्माण के लिए राज्य सरकार ने अभी तक टेंडर नहीं किए हैं। अब जिले को स्वास्थ्य सुविधाओं के अभी और इंतजार करना होगा।
- संदीप जांगड़ा, नागरिक
सरकार अपना नया बजट पेश करने की तैयारी कर रही है। परंतु पिछले साल सिरसा में मेडिकल कॉलेज के निर्माण की घोषणा के बाद सरकार उसे भूल गई है। पता नहीं घोषणा कब पूरी होगी।
- लाजवंती सिहाग, विद्यार्थी
सरकार बजट में जो घोषणाएं करती है उन्हें अमलीजामा पहनाना चाहिए। सिरसा में मेडिकल कॉलेज की घोषणा पिछले बजट में हुई थी। एक साल बीतने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। सरकार को पहले जो घोषणाएं की है उन्हें पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन

- कुलदीप शर्मा, नागरिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें