फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अतिक्रमण हटाने गई टीम को टाल संचालक ने दी गोली मारने की धमकी, पुलिस मदद के लिए लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। नगर पालिका टीम मंगलवार को खुहवाला बाजार स्थित हरे चारे के टाल पर किए अतिक्रमण को हटाने के लिए गई। आरोप है कि टाल संचालक ने गोली मारने की धमकी दी। पालिका सचिव गिरधारी लाल की अगुवाई में टीम के साथ बहसबाजी की और कुछ लोगों को बुलाकर माहौल तनावपूर्ण बना दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव ने इस घटना के बाद एसडीएम कालांवाली को पत्र लिखकर अतिक्रमण हटाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने और पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की। जानकारी के अनुसार पालिका टीम में सचिव गिरधारी लाल, पालिका अभियंता सुमित चोपड़ा और कनिष्ठ अभियंता आदित्य शामिल थे। टीम के साथ पुलिस के कर्मचारी भी थे। पालिका अभियंता सुमित चोपड़ा ने बताया कि जैसे ही टीम अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदार को समझाने लगी, उसने कुछ अन्य लोगों को बुला लिया और दोबारा आने पर गोली मारने की धमकी दी।
नगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि इस बाजार में एक व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति हरे चारे की टाल लगाई हुई है, जिससे गंदगी फैली रहती है और बेसहारा पशु भी आसपास घूमते हैं। इससे दुर्घटना का खतरा रहता है। कुछ महीने पहले भी अतिक्रमण हटाने के लिए टीम गई थी, लेकिन उस समय दुकानदार ने समय मांग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें