फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विभाग ने स्कूल बसों की जांच कर खामियां सुधारने के लिए दिया 10 दिन का समय

Sat, 20 Apr 2024 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कागज जांचते अधिकारी।
विज्ञापन
बडागुढ़ा। कनीना हादसे के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। इसी के तहत शिक्षा विभाग द्वारा बडागुढ़ा खंड के विभिन्न गांवों में स्थित करीब 21 स्कूलों की बसों की जांच की गई। इस दौरान कई बसों में खामियां मिलने पर उन्हें 10 दिन में सुधार करने के निर्देश देते हुए कहा कि अगर निर्धारित अवधि में खामियों को दूर नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टीम ने गांव बप्पां के होली स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खंड के विभिन्न गांवों में स्थित 23 निजी स्कूलों की बसों को बुलाया। जिसमें 21 स्कूलों की ही बसें पहुंची। जो दो स्कूल नहीं आए उनको बीईओ ने नोटिस जारी किया है। वहीं जांच के दौरान कई बसों में तो व्यवस्था सही मिली, लेकिन कई में खामियां सामने आईं। इस पर बीईओ ने बस चालकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अगर 10 दिन में खामियों को नहीं सुधारा गया तो कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि अगर किसी चालक ने जरा सी भी लापरवाही बरती तो उसके साथ-साथ स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। इस दौरान बीईओं की ओर से 77 बसों की जांच की गई। कुछ बसों की पासिंग नहीं थी। जिसपर बीईओ ने कहा कि ये बसें सड़कों पर नहीं चलेंगी। इस कार्रवाई में शिक्षा विभाग से बीईओ बडागुढ़ा मनीषा नीदिपा, कार्यालय से अंकुर शर्मा, प्रिंसिपल राजकुमार, जेई चिंकी नंदन, जीएसएसएस बडागुढ़ा से प्रिंसिपल ईश्वर डूडी व जीएसएसएस साहुवाला प्रथम के प्रिंसिपल शामिल रहे।

बिना अनुमति के घर में चल रहा था स्कूल

वहीं बीईओ द्वारा बसों के अलावा कई निजी स्कूलों की भी जांच की गई। इस कार्रवाई के दौरान सामने आया कि गांव साहुवाला प्रथम में एक घर में बिना विभागीय अनुमति के स्कूल चल रहा था। टीम ने जब उक्त स्कूल के दस्तावेज मांगे तो प्रबंधन पेश नहीं कर पाया। बीईओ मनीषा ने बताया कि जांच में स्कूल अवैध मिला। इसमें 8वीं तक के विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा था। बीईओ के मुताबिक फरवरी में भी उक्त स्कूल को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था, लेकिन दूसरी बार भी स्कूल प्रबंधन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस पर बीईओ ने स्कूल को नोटिस जारी करते हुए स्कूल से संबंधित दस्तावेज पूरा नहीं करने पर इसे बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें