फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 249 कंप्यूटर अध्यापकों और सहायकों की मांग हुई पूरी, अब ट्रेजरी से मिलेगा वेतन

Thu, 28 Nov 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर
विज्ञापन
सिरसा। जिले के राजकीय स्कूलों में सेवारत कंप्यूटर शिक्षकों व सहायकों की ओर से लंबे समय से ट्रेजरी से वेतन दिए जाने की मांग पूरी हो गई है। अब प्रदेश सरकार की ओर से जिले में नियुक्त कुल 249 कंप्यूटर शिक्षकों व सहायकों को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही शिक्षकों को अब ट्रेजरी के माध्यम से हर महीने की 5 तारीख से पहले वेतन मिल जाएगा। इस बारे में प्रदेश सरकार ने वीरवार को पत्र जारी कर शिक्षकों को सूचना दी है। बता दें कि जिले में 132 कंप्यूटर शिक्षक और 117 कंप्यूटर लैब सहायक हैं। ये 2013 से अपना वेतन ट्रेजरी से दिए जाने की मांग कर रहे थे। करीब 11 साल बाद प्रदेश सरकार ने इनकी मांग पूरी कर दी है।
अब शिक्षा विभाग की ओर से आईसीटी योजना के तहत 2024-25 के लिए बजट भी अलॉट कर दिया है। इन शिक्षकों को पिछले चार महीने से वेतन रुका हुआ था। इस रुके हुए वेतन को भी विभाग ने जारी कर दिया है। विभाग ने जिले के कुल 249 शिक्षकों व सहायकों के लिए कुल 15 करोड़ 13 लाख रुपये का बजट जारी किया है। इनमें 132 कंप्यूटर शिक्षकों के लिए 95 लाख 40 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। वहीं 117 कंप्यूटर लैब सहायक के लिए 56 लाख 16 हजार रुपये का बजट जारी किया है।
विज्ञापन

-
पहले चेक से मिलता था वेतन
स्कूलों में सेवारत कंप्यूटर शिक्षकों व सहायकों को अब अपने वेतनमान के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्कूल मुखिया की सिफारिश के बाद वेतन ट्रेजरी से जारी किया जाएगा। स्कूल मुखिया या प्राचार्य कंप्यूटर शिक्षकों और सहायकों की हाजिरी दर्ज करेंगे। इस आधार पर उन्हें वेतन जारी किया जाएगा। पहले शिक्षकों को वेतन चेक के माध्यम से मिलता था। सबसे पहले विभाग के पास वेतन आता था। विभाग द्वारा प्राचार्यों के अकाउंट में वेतन डाला जाता था। इसके बाद प्राचार्य चेक के माध्यम से शिक्षकों को वेतन जारी करता था।




कंप्यूटर शिक्षकों व लैब सहायकों के लिए ये खबर बहुत अच्छी है। लंबी मांग के बाद सरकार ने हमारी मांग को माना है। पहले वेतन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब ट्रेजरी के माध्यम से समय पर 5 तारीख से पहले वेतन मिल जाएगा। प्रदेश सरकार ने उनकी बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा कर सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए कंप्यूटर शिक्षक व सहायक सरकार के आभारी हैं।
विज्ञापन

- मनदीप कुमार, कंप्यूटर शिक्षक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खैरपुर सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें