संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले आईआईटी की मांग का जिलावासी पुरजोर समर्थन करने लगे हैं। रोजाना सामाजिक संस्थाओं की ओर से प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजे जा रहे है। इसी कड़ी में मंगलवार को भी अनेक संस्थाओं व यूथ संगठनों ने आईआईटी का निर्माण सिरसा में करवाने की मांग के लिए सरकार को प्रस्ताव पारित कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भेजा।
स्वामी विवेकानंद यूथ वेलफेयर ट्रस्ट से सुमित मेहता, अखिल भारतीय नायक सभा से डाॅ. कृष्ण, यूथ क्लब एसोसिएशन सिरसा हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष लवप्रीत खैरेकां, युवा क्लब लक्ष्य 2020 खैरेकां नवजोत रंधावा, उम्मीद क्लब बणी से सुखजीत बणी, युवा क्लब अहमदपुर से संदीप, युवा क्लब भादड़ा से हरमीत गिल, युवा क्लब केलनियां से राजकुमार केलनिया, युवा क्लब ढाणी 400 से गुरमीत ढाणी 400, फ्रेंड्स युवा क्लब मीरपुर कॉलोनी से अनिल सोनी, अरदास फाउंडेशन सिरसा से प्रिंस कंबोज, गरीब का मुख गुरु की गुल्लक ट्रस्ट सिरसा, युवा शक्ति वेलफेयर क्लब कर्मगढ़ दीक्षित मेहता व विजय अरोड़ा बुढाभाणा यूथ क्लब ने संयुक्त रूप से प्रस्ताव पारित किया।
उन्होंने बताया कि सिरसा में आज तक कोई बड़ा प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की ओर से नहीं दिया गया है। अगर वास्तव में ही सरकार इस क्षेत्र का विकास करना चाहती है तो आईआईटी की सौगात देकर यहां के युवाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत कर सकती है। संगठन पदाधिकारियों कहा कि ने वर्तमान युग तकनीकी युग है।
हमारे क्षेत्र के युवाओं को बेहतरीन सुविधा मिले, इसके लिए आईआईटी की सौगात सिरसा को देकर केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास की गति को आगे बढ़ाए। इसके लिए गांव मिठी सुरेरां में 300 एकड़ भूमि शिक्षण संस्थान के लिए अधिग्रहण के लिए हरियाणा तकनीकी विभाग की औपचारिकताएं अनुसार नल व जमाबंदी के साथ-साथ ग्राम पंचायत के प्रस्ताव भी लेने आरंभ कर दिए हैं।