फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राजकीय महिला कॉलेज में कट ऑफ रहा उच्चतम 103 और न्यूनतम 53

Fri, 05 Jul 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले के राजकीय नेशनल व महिला महाविद्यालय में स्नातक कोर्स में दाखिला लेने के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई। दोनों कॉलेजों में पहली मेरिट लिस्ट उच्चतम 103 और न्यूनतम 53 तक गई है। इसी के साथ ही विद्यार्थियों को फीस भरने की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई। शुक्रवार से ही विद्यार्थी ऑनलाइन मोड से फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

राजकीय नेशनल व महिला महाविद्यालय की शुक्रवार को स्नातक के विभिन्न कोर्सों की पहली मेरिट सूची जारी की। कॉलेज में लिस्ट जारी होने के साथ ही बीए, बीबीए, बीसीए, लाइफ साइंस, अर्थशास्त्र, फिजिकल साइंस व अन्य संकायों के दाखिला शुरू हो गए हैं। बता दें कि दोनों कॉलेजों में कुल 3,170 सीटें है। जिन पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है। राजकीय नेशनल में 2,160 सीटों पर अब तक कुल 1,979 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। वहीं राजकीय महिला कॉलेज में 1010 सीटों पर कुल 1,238 आवेदन आए हुए हैं। जिनका नाम मेरिट सूचियों में जारी होगा।
जानिये... विद्यार्थी कैसे जमा कर सकते हैं फीस जमा
जिले के राजकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की फीस ऑनलाइन ही जमा होनी है। किसी भी विद्यार्थी की नकद के रूप में फीस जमा नहीं होगी। फीस जमा कराने के लिए विद्यार्थियों के पास तीन आसान रास्ते हैं। पहला यह कि कॉलेज से चालान फार्म ले, जिसे किसी भी बैंक में जाकर फीस राशि के चेक के साथ जमा करवा दें। विद्यार्थी किसी भी बैंक का चेक दे सकते हैं। दूसरा कि कॉलेज में ही स्वाइप मशीन उपलब्ध है, जिस पर विद्यार्थी अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड से फीस जमा करवा सकता है। तीसरा रास्ता ये है कि विद्यार्थी अपने लॉगिन आईडी पर जाकर मोबाइल से ही फीस भर कर सकता है।
विज्ञापन

इस प्रकार है पहली कट ऑफ लिस्ट
राजकीय महिला कॉलेज, बीए
कैटेगरी, उच्चतम, न्यूनतम
- एआईओसी, 103.2, 92
- एचओजीसी, 92, 80.6
- ईडब्यलयूएस, 68, 62.6
- एससी, 80.4, 53.4
- डीएससी, 80.6, 55.4
- बीसी-ए, 80.4, 62.8
- बीसी-बी, 80.6, 64.4

फिजिकल साइंस
- एआईओसी, 97.4, 82.8
- एचओजीसी, 82.6, 65.4


लाइफ साइंस
- एआईओसी, 89, 84.8
- एचओजीसी, 84.2, 66.2
- ईडब्ल्यूएस- एआईओसी, 63.2, 63.2
- डीएससी, 62.6, 62.6

बीसीए
- एआईओसी, 99.8, 94.4
- एचओजीसी, 88.4, 82
- ईडब्ल्यूएस - एआईओसी, 68.2, 68.2
- एससी, 79.4, 66.2
- डीएससी, 76, 55.2
- बीसीए, 81, 67
- बीसीबी, 68, 68
-

बीकॉम
- एआईओसी, 94.4, 93.2
- एचओजीसी, 93, 76
- ईडब्ल्यूएस - एआईओसी, 72, 72
- एससी, 76. 2, 54.6
- डीएससी 72, 69.2
- बीसीए, 72.4, 58.6
- बीसीबी, 71, 64
-
बीबीए
- एआईओसी, 97.8, 93.2

- एचओजीसी, 91.2, 76

- ईडब्ल्यूएस - एआईओसी, 58, 58

- एससी, 73.8, 73.8

- डीएससी 72.4, 72.4

- बीसीए, 70.8, 63.6

- बीसीबी, 68, 68

-
राजकीय नेशनल कॉलेज
बीएससी, लाइफ साइंस
- एआईओसी, 96, 79

- एचओजीसी, 79, 56.80

-
फिजिकल साइंस
- एआईओसी, 96.60, 81.80
- एचओजीसी, 81, 87

अर्थशास्त्र
- एआईओसी, 95.40, 87.60
- एचओजीसी, 85.60, 54.60

बीए
- एआईओसी, 103.60, 83.20
- एचओजीसी, 83.20, 63.80
- ईडब्ल्यूएस - एआईओसी, 61.80, 45.20
- एससी, 63. 40, 42

- डीएससी , 63.60, 42.60

- बीसीए, 63.40, 41.60
- बीसीबी, 63.60, 50.40
- डीए, 62.20, 51
-
बीबीए
- एआईओसी, 100. 40, 93.20

- एचओजीसी, 90.80, 83.20

- ईडब्ल्यूएस - एआईओसी, 82.80, 82.80

- ईडब्ल्यूएस- एचओजीसी, 80.80, 80
- एससी, 80. 40, 45

- डीएससी, 75.80, 68.20

- बीसीए, 78, 62.60

- बीसीबी, 82.80, 64

बीकॉम
एआईओसी, 101.40, 89.80

- एचओजीसी, 89.60, 64.60

- ईडब्ल्यूएस - एआईओसी, 64.20, 53.40

- एससी, 63.80, 51.80

- डीएससी, 63.80, 58.40

- बीसीए, 61, 54.80
-
इस प्रकार दाखिले का शेड्यूल

- 05 जुलाई को पहली कट ऑफ लिस्ट फाइनल तौर पर जारी की गई।



- पहली कट ऑफ में नाम आने वाले विद्यार्थी 5 से 9 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं।



- 10 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल कट ऑफ लिस्ट जारी होगी।



- 11 जुलाई को दूसरी कट ऑफ लिस्ट फाइनल तौर पर जारी होगी।



- दूसरी कट ऑफ लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी 11 से 13 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं।

- दो कट ऑफ के बाद सीटें खाली रहती हैं तो 16 जुलाई को फिजिकल काउंसलिंग होगी।

- फिजिकल काउंसिलिंग के बाद भी खाली रही सीटों पर दाखिले के लिए 17 जुलाई को आवेदन कर सकते हैं।


राजकीय महिला महाविद्यालय की पहली कट ऑफ लिस्ट जारी हो चुकी है। महाविद्यालय की ओर से हर प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। छात्राओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
-रामकुमार जांगड़ा, प्राचार्य, राजकीय महिला कॉलेज।

शुक्रवार को पहली मेरिट सूची जारी की गई। विद्यार्थी ऑनलाइन फीस जमा करवाकर अपनी सीट पक्की कर सकती हैं। जिनका नाम मेरिट सूची में है वो 5 से 9 जुलाई तक फीस भर सकते हैं।
विज्ञापन

-वीना रहेजा, नोडल अधिकारी दाखिला, राजकीय नेशनल कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें