फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अनाज मंडी में रोड की हालत खस्ता, आढ़ती बोले- रोड का जल्द निर्माण न होने पर टोल लगाकर काटेंगे पर्ची

Tue, 04 Jul 2023 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
आढ़ती एसोसिएशन के सदस्य बैठक करते हुए। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। कबीर चौक स्थित अनाज मंडी में रोड की हालत काफी खस्ता है। इसको लेकर आढ़ती एसोसिएशन ने रोष जताया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
इसके साथ ही चेतावनी दी कि अगर रोड का निर्माण जल्द शुरू नहीं किया गया तो वे यहां पर टोल नाका लगाकर पर्ची काटेंगे और खुद के स्तर पर रोड बनवाएंगे। जेजेपी-बीजेपी नेताओं को भी दुकानदारों ने चेतावनी देकर आगाह कर दिया है कि चुनावों के समय वोट मांगने के लिए यहां न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाज मंडी में मंगलवार को आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मनोहर लाल मेहता की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रधान मनोहर लाल, हरियाणा मंडी आढ़ती एसोसिएशन के उपप्रधान प्रेम बजाज, अजय फुटेला, मनीष कालड़ा ने बताया कि लंबे समय से यह रोड बदहाल स्थिति में है। जनता भवन से सिविल अस्पताल की ओर भी यही रोड जाता है, जिससे मरीज के साथ-साथ तीमारदारों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। इस रोड पर वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है। बारिश के समय में यह रोड तालाब बन जाती। पानी भरने के कारण गड्ढे दिखाई न देने पर कई बार हादसे भी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 18 जून को केंद्रीय गृह मंत्री की सिरसा रैली से पहले सांसद सुनीता दुग्गल ने दुकानदारों को आश्वासन दिया था कि दो दिन बाद रोड का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा, लेकिन यह आश्वासन भी मात्र ढकोसला ही साबित हुआ। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों ने मिलीभगत से इस रोड के निर्माण के टेंडर अधिक रेट में लगाए गए, जबकि कम रेट में भी टेंडर हो सकता था। उन्होंने बताया कि नगर परिषद अधिकारियों की मंत्री कमल गुप्ता के साथ बैठक में इस रोड के निर्माण को लेकर कोई निर्णय लिया जाता है तो ठीक, अन्यथा वे अपने स्तर पर रोड के निर्माण की कार्रवाई शुरू करेंगे। इस मौके पर महावीर शर्मा, अंकित कालड़ा, दुनीचंद, संजय कलानोरिया, सचिव दीपक अग्रवाल, दीपक तायल, कुनाल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें