फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बच्चे को जन्म देने वाली दुष्कर्म पीड़िता की हालत बिगड़ी, सिरसा रेफर

Tue, 14 Jan 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऐलनाबाद। क्षेत्र निवासी पीड़ित किशोरी ने उपमंडल के नागरिक अस्पताल में सोमवार एक बच्चे को जन्म दिया। लड़के को जन्म देने के बाद मंगलवार को पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई। इसलिए उसे सिरसा रेफर किया गया। यहां पर उसका इलाज चल रहा है।

वहीं, पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना ऐलनाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि अनीश सिंह ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ कई बार संबंध बनाए। इस कारण वह गर्भवती हो गई। इन बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अपने घर से भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। उसके बाद से वह घर पर ही रहती थी। उसके पिता मजदूरी का काम करते हैं। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। इसलिए पुलिस पहले भी उसे एक-दो मामलों में पकड़ चुकी है। इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें