फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शहर होगा जगमग, तीन करोड़ से लगाई जाएंगी एलईडी स्ट्रीट लाइट्स, लगाया टेंडर

Thu, 15 Aug 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर में जगमग करने के लिए नगर परिषद की ओर से एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगवाई जाएंगी। इसके लिए नगर परिषद ने तीन करोड़ का टेंडर लगाया है। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही टेंडर पूरा करवाकर काम शुरू करवाया जाएगा। सर्दी आने से पहले इस कार्य को पूर्ण करवाने का प्रयास रहेगा।
नगर परिषद की ओर से शहर की सड़कों पर आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी। अभी तक परिषद की ओर से विधायक के आवास को जाने वाले रानियां रोड पर ही आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाई हैं। इस रोड पर ट्रायल के तौर पर लाइट्स लगाई गई थीं, ताकि गुणवत्ता को जांचा जा सके। दो माह का वक्त गुजरने के अब शहर के अन्य हिस्सों में एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाने का कार्य किया जाएगा। विभाग की ओर से मंडी चौक से एयर फोर्स स्टेशन तक 1.44 करोड़ से व वीटा प्लांट से शाह सतनाम चौक तक 1.52 करोड़ रुपये से एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त 49 लाख रुपये से मरम्मत आदि कार्य किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने टेंडर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

::::::::::::::::::::::::::::::
एयरफोर्स व बेगू रोड पर लंबे समय से थी मांग
एयरफोर्स व बेगू रोड पर एलईडी स्ट्रीट लाइट्स की लंबे समय से मांग की जा रही थी। एयरफोर्स के मुख्य रोड पर कई जगहों पर लाइट्स बंद पड़ी हैं। ऐसे में हादसों का खतरा बना रहा है। बेगू रोड पर भी लाइट्स नहीं है। यहां पर कई बार विधायक के सामने भी मांग उठ चुकी है। ऐसे में परिषद की ओर से ये टेंडर लगाए गए हैं। अब इन स्थानों पर आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएगी।

:::::::::::::::::::::::::
डबवाली रोड पर 20 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट्स बंद
मौजूदा समय में आंबेडकर चौक से लेकर डबवाली रोड पर 20 से ज्यादा स्ट्रीट पोल पर लाइट्स बंद रहती है। बेगू रोड पर अधिकतर जगहों पर अंधेरा ही रहता है। बेगू रोड पर साइडों में लाइट्स लगाई गई हैं जो नाकाफी है। कई बार फोटो अधिकारियों को भेजकर इन क्षेत्र के लोग स्ट्रीट लाइट्स लगवाने की मांग कर चुके है।
विज्ञापन


:::::::::::::::::::::::::


शहर के दो मुख्य रोड डबवाली रोड और बेगू रोड पर आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइट्स को लेकर टेंडर लगाए गए हैं।जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। सर्दी से पहले इस कार्य को पूर्ण करवाने का प्रयास किया जाएगा। - अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें