फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चेयरमैन ने वार्ड-27 में 2.31 करोड़ के विकास कार्यों के निर्माण की गुणवत्ता परखी

Wed, 14 Oct 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
वार्ड 27 में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे चेयरमैन। 
विज्ञापन
सिरसा। शहर के वार्ड-27 में करीब 2 करोड़ 31 लाख रुपये के विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति जांचने के लिए नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने निरीक्षण किया। इस दौरान जेई रमेश और जेई अजय भी मौजूद रहे। चेयरमैन ने अधिकारियों और ठेकेदारों को सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान शांति स्वरूप भट्टी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय निवासियों से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्र में चल रहे कार्यों पर नजर रखें। किसी कमी या शिकायत की जानकारी सीधे उन्हें दें। चेयरमैन ने कहा कि नगर परिषद शहर के सभी वार्डों में सड़क, जल निकासी और पार्क जैसी बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।
विज्ञापन

विकास कार्यों की स्थिति
ग्रीन पार्क : करीब 5 लाख रुपये का कार्य पूरा।
मरम्मत एवं रखरखाव : 10 लाख रुपये का कार्य जारी।

अरोड़ा मोबाइल वाली गली : 1 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण पूरा।

तुलसी धर्मकांटा : करीब 3 लाख रुपये का कार्य पूरा।

रेन वाटर डिस्पोजल : करीब 4 लाख रुपये का कार्य जारी।

आशा नर्स वाली गली : करीब 23 लाख रुपये का कार्य जारी।

अनूप स्कूल वाली गली : करीब 14 लाख रुपये का कार्य जारी।

गंगाजल गुज्जर वाली गली : 17 लाख रुपये की लागत से कार्य पूरा।

बंसी डेयरी के सामने की गली : करीब 30 लाख रुपये के निर्माण कार्य शुरू होने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें