फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं की गाड़ी, बुजुर्ग की हुई मौत

विज्ञापन
हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल में करवाया गया भर्ती । - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हनुमानगढ़ स्थित भद्रकाली माता के मंदिर में माथा टेक लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी रानियां के करीवाला जीवननगर के पास पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए।
जानकारी अनुसार रानियां क्षेत्र के गांव भडोल्यावांली व संतावाली निवासी 16 लोग क्रूजर गाड़ी मेें राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित भद्रकाली माता के मंदिर में माथा टेकने गए थे। शनिवार देर रात को वापस आते समय करीवाला-जीवननगर के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में सभी श्रद्धालु घायल हो गए। राहगीरों ने मामले की जानकारी रानियां पुलिस को दी। सभी घायलों को एंबुलेंस से सिरसा के नागरिक अस्पताल में उपचार के पहुंचाया गया। यहां संतावाली निवासी 65 वर्षीय जंगीर सिंह की मौत हो गई। अन्य को मामूली चोट आने पर उनका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। नागरिक अस्पताल में भर्ती मरीज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात कारणों के चलते क्रूजर गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। दुर्घटना में गुलाब सिंह, छिंद्र कौर, निशांत, सुरेंद्र सिंह, हरप्रीत कौर, अमरजीत कौर, अमनदीप सिंह सहित अन्य घायल हो गए। सभी रानियां के भड़ोल्यांवाली गांव के निवासी हैं। उनके रिश्तेदार संतावाली निवासी जगीर सिंह व उसकी पत्नी परिवार के साथ माथा टेकने के लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हादसा होने की सूचना मिलने के बाद सभी घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया था। इसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। अन्य का स्वास्थ्य अभी ठीक है। अज्ञात कारणों के चलते हादसा हुआ है।
इंस्पेक्टर बनवारी लाल, रानियां थाना प्रभारी

हादसे में घायल महिला के लगी चोट।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें