फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जड़ी-बूटी बेचने के नाम पर बुजुर्ग से 18 हजार रुपये छीनने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 14 Dec 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपटा । जड़ी-बूटी बेचने के नाम पर बुजुर्ग से 18 हजार रुपये छीनकर भागने के आरोप में शनिवार को पिहोवा (कैथल) निवासी संजू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व छीनी गई राशि बरामद कर ली गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी राधेश्याम के अनुसार, गांव बकरियांवाली निवासी बनवारी लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बतलाया कि गांव रूपवास में सेम नाले के नजदीक हिस्से पर खेती बाड़ी करता हैं।। 9 सितंबर को मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति उसके आया और उसे जड़ी बूटी व नग बेचने का झांसा देकर बैठा लिया। कुछ सामान लेकर उसे पैसे देने चाहे तो उक्त व्यक्ति ने पैसों से भरा हुआ पर्स छीन लिया और मोटरसाइकिल लेकर मौका से भाग गया ।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना नाथूसरी चोपटा में छीना-झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जांच के दौरान चोपटा थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सपेरा जाति से संबंध रखता है आरोपी
आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह सपेरा जाति से संबंध रखता है। परिवार का गुजारा करने के लिए जड़ी बूटी व नग बेचने का काम करता है। किसान के पास पैसा देखकर नियत खराब हो गई थी और छीना-झपटी की वारदात को अंजाम दे दिया। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें