फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आरोपी चार माह से करा रही थी देह व्यापार

विज्ञापन
मीडिया को जानकारी करते डीएसपी राजेश कुमार।
विज्ञापन
सिरसा। बरनाला रोड स्थित एक होटल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में शनिवार को पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। डीएसपी राजेश कुमार ने महिला थाना में पत्रकारवार्ता कर बताया कि आरोपी पूजा 15 से 17 साल की नाबालिग लालच देकर अपने जाल में फंसाती थी। चार माह पहले ही उसने देह व्यापार शुरू किया था।
विज्ञापन


फतेहाबाद निवासी पीड़ित नाबालिग को पूजा ने पैसों का लालच दिया। इसके बाद उसने नाबालिग को अपने साथी मनोज के साथ बरनाला रोड स्थित एक होटल में भेज दिया। यहां पर गांव जोड़वाली निवासी 36 वर्षीय किरत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। डीएसपी ने बताया कि नाबालिग को 10 हजार रुपये का लालच दिया गया था। आरोपी किरत को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर शनिवार सुबह कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।



हिसार के एक स्पा सेंटर में काम कर चुकी

डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मेला ग्राउंड सिरसा निवासी आरोपी पूजा कुछ समय पहले हिसार में एक स्पा सेंटर में काम करती थी। उसने चोपटा क्षेत्र निवासी मनोज के साथ मिलकर सिरसा में देह व्यापार शुरू किया था। पुलिस ने समय रहते इस गिरोह का पर्दाफाश कर कई नाबालिग को पूजा के जाल में फंसने से बचा लिया। वीरवार को महिला थाना सिरसा पुलिस ने आरोपी पूजा व मनोज को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन




फतेहाबाद की रहने वाली है पीड़ित

पुलिस को दिए बयान में पीड़ित 15 वर्षीय नाबालिग ने बताया था कि वह फतेहाबाद की रहने वाली है। सिरसा में रहने वाली पूजा ब्यूटी पार्लर का काम करती है। वह पूजा के पास ब्यूटी पार्लर का काम सीखने लगी। 10 सितंबर को पूजा के पास मनोज आया। पूजा ने उसे मनोज के साथ जाने को कहा। मनोज उसे एक होटल में ले गया। यहां एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़ित नाबालिग महिला थाना पहुंची और सारी आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें