फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मोहम्मद अरमोज हत्याकांड में दोषी को आजीवन कारावास

Tue, 25 Mar 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। रामनगरिया स्थित शिव बर्तन फैक्टरी में हुई मजदूर की हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने दोषी बृजमोहन ठाकुर को आजीवन कारावास व एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर एक साल अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने मई 2022 में एफआईआर दर्ज की थी।
मामले के अनुसार, बिहार के जिला मुजफ्फरपुर निवासी मोहम्मद अरमोज सिरसा के रामनगरिया स्थित शिव बर्तन फैक्टरी में काम करता था। उसका साला मोहम्मद रहमत निवासी जिला पूर्वी चंपारण बिहार भी इसी फैक्टरी में काम करता है। 24 मई 2022 की रात को मोहम्मद अरमोज का फैक्टरी में काम करने वाले बृजमोहन ठाकुर निवासी मोतिहारी बिहार से झगडा हो गया। साथी मजदूरों ने दोनों को छुड़वा दिया। 29 मई 2022 को सभी मजदूर खाना खाकर सो गए। मोहम्मद अरमोज खाना खाकर फैक्टरी की दूसरी मंजिल की छत पर जाकर सो गया था।
विज्ञापन

अगले दिन सुबह 5 बजे एक मजदूर ने मोहम्मद रहमत को बताया कि मोहम्मद अरमोज खान के सिर पर काफी चोट लगी है, वह बोल नहीं रहा। इसके बाद मोहम्मद रहमत छत पर पहुंचा तो मोहम्मद अरमोज की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को दिए बयान में मोहम्मद रहमत ने बताया कि उसके जीजा मोहम्मद अमरोज की हत्या बृजमोहन ने की है। हत्या करने के बाद वह भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी बृजमोहन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बृजमोहन ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद अरमोज के साथ उसकी अनबन रहती थी। कुछ दिन पहले उसका अरमोज के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसने अरमोज को मारने की ठान ली। 29 मई की रात को अरमोज छत पर सोया हुआ था। बृजमोहन ने पुलिस को बताया कि वह रात को एल्युमिनियम की रॉड लेकर छत पर गया और चारपाई पर सोए मोहम्मद अरमोज के सिर व मुंह पर रॉड से कई वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें