जनसभा के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बेनीवाल झोली फैलाकर वोट मांगते हुए। संवाद
नरेश बैनीवाल
सिरसा। विधानसभा चुनाव में मतदान के तीन दिन शेष है। सभी प्रत्याशी वोट बटोरने के लिए अलग-अलग तरीके से प्रचार- प्रसार में लगे हुए हैं। वोटरों को लुभाने के लिए कई प्रत्याशी इमाेशनल कार्ड खेल रहा है तो कई लुभावने वादे करने में लगे हैं। ऐसा ही एक नजारा ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव कागदाना में देखने को मिला। यहां कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बैनीवाल ने मतदाताओं को अपनी और खिंचने के लिए झोली ही फैला दी और बोले- थार आग्गे झोली मांडू , अबक थे मेरी झोली भर दियो, जीतण के बाद थारा सगलां के काम करा दूंगा। संवाद