फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों का कार्यकाल पूरा, सौंपा रिकॉर्ड, चार्ज बीडीपीओं के पास

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल मंगलवार को पूरा हो गया। इसी के साथ ही बीडीपीओ ग्राम पंचायतों के तथा पंचायत समितियों के उपमंडल अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासक रहेंगे।
विज्ञापन

सिरसा जिले में करीब 338 पंचायतें है। सिरसा खंड में 58 पंचायतें है। जिन्होंने मंगलवार को अपना रिकॉर्ड ग्राम सचिव को सौंप दिया। ओढां खंड की 37 ग्राम पंचायतों का चार्ज बीडीपीओ के हाथों में आ गया है। ओढां बीडीपीओ रमेश कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सभी ग्राम पंचायतों से चार्ज ले लिया गया है। बडागुढ़ा खंड के बीडीपीओ रवि कुमार ने बताया कि खंड की 44 ग्राम पंचायतों से चार्ज व लेखाजोखा ले लिया गया है। हालांकि अभी तक वार्ड बंदी का पूरा कार्य मुक्कमल न होने के चलते पंचायती चुनावों की तारीख घोषित नहीं हुई है। गौरतलब हो कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने बीते दिन पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने की स्थिति में प्रशासक नियुक्त करने के जारी आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया था। हाईकोर्ट का आदेश है कि पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने के बाद सरपंचों को कार्य करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें