फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डों के 38 पार्कों के रखरखाव का आज खुलने वाला टेंडर हुआ रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद ने 15 फरवरी को शहर के 12 वार्डों के 38 पार्कों के रख रखाव व उनके मरम्मत के लिए टेंडर लगाए है। यह टेंडर सोमवार को तीन बजे खोले जाने थे, परंतु नगर परिषद ने इन टेंडरों को अब रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

टेंडर रद्द होने की वजह इसमें लगाई गई शर्तें है। क्योंकि पार्षदों ने चहेते ठेकेदारों को लाभ देने के लिए इन शर्त लगाने पर जिला नगर आयुक्त के समक्ष विरोध जताया था। हालांकि अधिकारियों का तर्क है कि कुछ ओर पार्कों को भी टेंडर से जोड़ना है व साथ ही पार्कों में झूले और अन्य सामान को शामिल किया जाना है, लेकिन मुख्य तौर पर इसका कारण टेंडर में रखी गई शर्तें है। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में शर्तों का उल्लेख किया था।
बता दें कि नगर परिषद ने कुल 38 पार्कों के रख रखाव व मरम्मत पर करीब चार करोड़ 23 लाख रुपये खर्च करने के लिए टेंडर लगाए थे। इन टेंडर में आवेदन करने वाली एजेंसी के लिए अबकी बार नई शर्तें जोड़ दी गई, जिसके तहत बागवानी का काम करने वाली एजेंसी के पास प्राइवेट सिक्योरिटी का लाइसेंस होना चाहिए। साथ ही एजेंसी के इलेक्ट्रिक वर्क के लिए भी इन लिस्ट होनी चाहिए। सिविल वर्क के लिए सी क्लास सर्टिफिकेट होना चाहिए। नई शर्तों में आवेदन करने वाली एजेंसी की पिछले तीन साल में पांच करोड़ रुपये की टर्न ओवर होनी चाहिए। साथ ही उसके पास एक करोड़ का सीसी होना चाहिए। टेंडर में इन शर्तों का विरोध कुछ पार्षदों ने किया। जानकारी अनुसार नगर परिषद के अधिकारियों ने अपने कुछ चहेतों और बड़े ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए पार्कों के रख रखाव के लिए शर्तें लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर एक बार रद्द कर दिए हैं। कुछ पार्कों में झूले लगाए जाने है, इसलिए उन्हें शामिल किया जाएगा।
- अमित पंघाल, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें