फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 64 पार्कों के रखरखाव का टेंडर खत्म, अब संस्थाओं को गोद देगी नगर परिषद

Sun, 20 Aug 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के 64 पार्कों की रखरखाव व देखभाल को लेकर टेंडर का खत्म हो गया है। इन पार्कों में अव्यवस्था फैलने लगी है। इसके कारण पार्कों में घूमने के लिए आने वाले शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में अब नगर परिषद ने पार्क समितियों और वेलफेयर एसोसिएशनों को गोद देने की तैयारी शुरू कर दी है। 64 पार्कों के लिए नगर परिषद के पास अभी तक 100 से अधिक आवेदन आए हैं। अब नगर परिषद आवेदनों की छंटनी करेगी और पार्क को गोद देगा।
शहर के मुख्य चौक चौराहों, बाजारों, रिहायशी क्षेत्रों में पार्क बनाए गए हैं। इन पार्कों में देखरेख, सफाई, मरम्मत, घांस की कटाई व सिंचाई सहित अन्य व्यवस्था के लिए नगर परिषद की ओर से हर वर्ष टेंडर लगाकर ठेकेदारों को कार्य सौंपा जाता है। अगस्त महीने में टेंडरों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। अब रखरखाव के अभाव में पार्कों में अव्यवस्था फैल रही है। नगर परिषद ने इस स्थिति को सुधारने के लिए सामाजिक संस्थाओं को पार्कों की देखरेख करने के लिए जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया है। इसको लेकर सामाजिक संस्थाओं से भी आवेदन मांगे थे। नगर परिषद के पास 100 से अधिक आवेदन पहुंच चुके हैं। अब नगर परिषद ने सामाजिक संस्थाओं को पार्क गोद देने के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पार्कों में नहीं साफ सफाई, शौचालयों के गेट पर लटके रहते है ताले
शहर के पार्कों में लोगों को सुविधा देने के लिए हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। यहां पर बैठने, टहलने, खेलने व मनोरंजन को लेकर भी व्यवस्था की गई है। टेंडर खत्म होने के कारण यहां पर अव्यवस्था फैल रही है। पार्क में जगह-जगह पर कूड़ा और गंदगी फैल रही है। कुर्सियां भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। शहर के पॉश एरिया में बने पार्काें में भी स्थिति खराब है। यहां पर स्ट्रीट लाइट, झूलें भी क्षतिग्रस्त हैं। पार्काें में बने शौचालयों के गेट पर ताले लगे हैं।

भादरा पार्क में लंबे समय से स्थिति खराब
भादरा पार्क में बारिश के दिनों जलभराव की स्थिति बनती है। आसपास की कॉलोनियों का पानी पार्क में जमा होता है। बीते माह पार्क के साथ लगती दीवार टूटने के कारण पार्क में बारिश का पानी जमा हो गया था। करीब दो सप्ताह तक यहां के पानी की निकासी नहीं हो पाई थी। इससे झूले, पेड़ सहित अन्य हर प्रकार की हरियाली गायब हो गई है। नगर परिषद की ओर से पार्क के सुधार को लेकर भी प्लान बनाया जा रहा है और रिचार्ज बोरवेल को दोबारा से तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


वर्जन
शहर के पार्काें की देखरेख को लेकर टेंडर खत्म हो चुके हैं। इनकी देखरेख करने के लिए संस्थाओं को गोद दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। जल्द ही पार्काें की स्थिति में सुधार होगा। - संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें