फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेदार समेत अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट कर फाड़ डाली वर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 20 स्थित हुडा पुलिस चौकी में पंचायत के दौरान आए दो पक्ष आपस में भिड़ गए और पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट करके वर्दी फाड़ डाली।  इस मामले में पुलिस ने छह नामजद व 10-15 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।  जानकारी के अनुसार नेजा डेला कलां निवासी जसवीर कौर पुत्री जोगा सिंह का इसी गांव के निवासी तेजा सिंह पुत्र करनैल सिंह के साथ डेढ़ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था।
विज्ञापन

 दोनों की रजामंदी के बिना परिजनों ने जबरदस्ती विवाह करवा दिया था। शादी के बाद से ही दोनों खुश नहीं थे और प्रतिदिन किसी न किसी बात पर अनबन होती रहती थी। लड़की पक्ष का आरोप है कि तेजा सिंह पत्नी जसवीर कौर के साथ मारपीट करता था।

 काफी बार उसने उसे घर से निकाला, परंतु पंचायत के बीच में आने से हर बार जसवीर कौर को तेजा सिंह अपने घर ले आता। कुछ दिन पूर्व ही तेजा सिंह व जसवीर कौर के बीच फिर विवाद हो गया। इसके बाद पंचायत में फैसला हुआ कि तेजा सिंह व जसवीर कौर अलग-अलग रहेंगे।
विज्ञापन


 जोगा सिंह के अनुसार पंचायत में यह भी फैसला हुआ कि तेजा सिंह को विवाह में खर्च हुए 12 लाख रुपये व सोने-चांदी के गहने वापस जसवीर कौर को देने होंगे। इस फैसले के बाद दोनों ने अदालत में तलाक के लिए याचिका दायर कर दी। मंगलवार को जसवीर कौर अपने पिता के साथ कोर्ट में बयान दर्ज करवाने गई थी। इस दौरान वहां तेजा सिंह भी उपस्थित था।

 आरोप है कि अदालत में बयान दर्ज करवाने बाद जैसे ही जसवीर कौर व उसका पिता अदालत से बाहर निकले तो तेजा सिंह ने उनके साथ मारपीट की। जसवीर कौर व पिता जोगा सिंह ने हुडा पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। बृहस्पतिवार सुबह चौकी प्रभारी राजकुमार ने दोनों पक्षों को चौकी में बुलवाया।

 पंचायत शुरू होते ही लड़की पक्ष के लोगों ने तेजा सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। चौकी के मुंशी बसंत व एएसआई अमरपाल ने तेजा सिंह को छुड़वाया तो जोगा सिंह, जसवीर कौर, संदीप पुत्र दिवान निवासी नेजाडेला कलां, अमरीक व गुरचेत सिंहे मुंशी बसंत कुमार व एएसआई अमरपाल मारपीट से शुरू कर दी। हमलावरों ने पुलिस थानेदार अमरपाल की वर्दी तक फाड़ डाली।
    चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने मुंशी बसंत कुमार की शिकायत पर मारपीट करने वाले जोगा सिंह, जसवीर कौर, संदीप, अमरीक, गुरचेत व एक अन्य तथा 10-15 अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने व धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। लड़की पक्ष के संदीप पुत्र दिवान निवासी नेजाडेला कलां, अमरीक व गुरचेत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

--------------------------------------------------------
फ ोटो विवरण:29एसआईआरपी30: सिरसा में वीरवार को हुडा चौकी मे पुलिसकर्मियों से हाथापाई क रने और वर्दी फाडने वाले तीन आरोपी पुलिस हिरासत में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें