फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अध्यापक संघ ने जिलास्तरीय हल्ला बोल प्रदर्शन किया

विज्ञापन
सिरसा।हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के सदस्य लघु सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए। संघ
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार व लंबित मांग पर लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। जिले भर के अध्यापकों ने इस प्रदर्शन में भाग लिया। जिला प्रधान वीर सिंह ने कहा कि ऑनलाइन डायरी का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से विभिन्न प्राइवेट एनजीओ व कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए बेमतलब के ऑनलाइन कार्यों के साफ्टवेयर खरीद कर अध्यापकों पर थोपे जा रहे हैं। राज्य वरिष्ठ उपप्रधान गुरमीत सिंह व सचिव देवेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से ट्रांसफर ड्राइव को लटकाया जा रहा है।
जल्द से जल्द शिक्षा मंत्री अपने वायदे मुताबिक शिक्षकों के ट्रांसफर ड्राइव को सभी स्वीकृत पदों को खोलकर अतिथि अध्यापकों को नियमित शिक्षकों साथ शामिल करते हुए ट्रांसफर ड्राइव अक्तूबर माह में पूरा करें। नए स्टेशनों पर कार्य ग्रहण करवाए जाएं , ताकि हर बच्चे को हर विषय का अध्यापक मिल सके। जिला उप प्रधान बूटा सिंह ने कहा कि बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ बार बार चेतावनी देने पर भी नकेल नहीं कसी जा रही है। शिक्षकों के हर जायज काम को भी जानबूझ कर लटकाया जाता है। इस मौके पर चिरंजी लाल, सुनीता मकानी, रोहतास, जगसीर सिंह, ओमप्रकाश बामनिया व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें