फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डाइट डिंग में स्कूल मुखियाओं को दिया नेतृत्व व प्रबंधन का प्रशिक्षण

Wed, 25 Nov 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डिंगमंडी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डिंग में पांच दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम चल रहा है। इसके दूसरे दिन विद्यालय मुखियाओं को महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इसमें शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, विद्यार्थियों के व्यवहार का मनोविज्ञान और समावेशी शिक्षा शामिल थे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विद्यालयों से प्राचार्य, मौलिक मुख्याध्यापक और मुख्य शिक्षकों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम एससीईआरटी हरियाणा, गुरुग्राम के निर्देशानुसार आयोजित हो रहा है। इसका संचालन डाइट के प्राचार्य सुभाष फुटेला और डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया के निर्देशन में किया जा रहा है। डाइट विषय विशेषज्ञ सतपाल सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने प्रतिभागियों को दिनभर की प्रशिक्षण रूपरेखा बताई। सतपाल सिंह ने पहले दिन की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए उनके अनुभव और सुझाव भी साझा करवाए।
विज्ञापन

डॉ. विनोद भट्टू, कोऑर्डिनेटर, डिस्ट्रिक्ट सेंटर फॉर स्कूल लीडरशिप डाइट डिंग ने बताया कि विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया।
लाला हंसराज फुटेला लॉ कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार ने शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें