फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीपी व आधार से लिंक करने को ओटीपी लेने में शिक्षकों के छूटे पसीने

विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दाखिला करवाते अभिभावक। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में मिशन एडमिशन के तहत दाखिले किए जा रहे हैं। लेकिन इस समय दाखिले करने में शिक्षकों को बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ रह है। दाखिले में पीपीपी व आधार लिंक करने में शिक्षकों की पसीने छूट रहे हैं। शिक्षकों को अभिभावकों से ओटीपी लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जिस फोन में ओटीपी आ रहा वो फोन या तो अभिभावक घर छोड़कर आ रहे है या फिर उन्होंने फोन नंबर बदल दिया है। जिसके चलते विद्यार्थियों के दाखिले करने में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

5 साल से छोटे बच्चों के लिए आंगनबाड़ी बने प्ले स्कूल
सरकार द्वारा प्रदेशभर में आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूलों में बदला जा रहा है। इस समय जिले में 198 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल बनाया गया है। 1 अप्रैल से प्ले स्कूल शुरू हो चुके हैं।
स्कूल की आईडी में नहीं हो रहे बच्चे रिलीव
इस बार शिक्षक स्कूल की आईडी से दाखिले नहीं कर पा रहे हैं। वहीं पिछली कक्षा से दूसरी कक्षा में विद्यार्थियों को प्रमोट कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अगर विद्यार्थियों को एक स्कूल से रिलीव करना है तो वो भी स्कूल की आईडी से नहीं हो रहा है। इसलिए शिक्षकों को अपनी पर्सनल आईडी पर सब कार्य करने पड़ रहे हैं। जिसके लिए मुख्यालय ने अभी तक कोई भी आदेश जारी नहीं किए हैं।
विज्ञापन

बहुत से विद्यार्थियों के नहीं बने है पीपीपी
दाखिले के समय में बहुत से ऐसे बच्चे आ रहे हैं। जिनका परिवार पहचान पत्र नहीं बना हुआ है। स्कूल प्रबंधन का कहना है जिन विद्यार्थियों के पीपीपी नहीं उनके फिलहाल दाखिले मेनुअल कर दिए गए हैं। विद्यार्थियों के पीपीपी बनवाए जा रहे हैं। हालांकि एडमिशन के लिए पीपीपी का ऑप्शन अनिवार्य है। लेकिन जिनके पीपीपी है ही नहीं उन विद्यार्थियों के दाखिले पोर्टल पर अपडेट नहीं किए जा रहे हैं।
विभाग के पास अभी तक दाखिलों को लेकर नहीं है कोई जानकारी
दाखिला प्रक्रिया शुरू हुए 25 दिन हो चुके है। लेकिन अभी तक विभाग के पास अभी तक किस स्कूल में कितने दाखिले हुए हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने अभी तक स्कूलों से दाखिले को लेकर कोई अपडेट नहीं मांगी है। शिक्षकों की माने तो उनका कहना है कि एमआईएस पोर्टल पर दाखिले अपडेट नहीं हो रहे हैं। जिसके कारण दाखिला प्रक्रिया धीमी चल रही है। पोर्टल पर दाखिले अपडेट न होने के कारण दाखिलों के बारे में पता नहीं लग पा रहा है।
प्रवेश उत्सव के तहत सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले किए जा रहे हैं। विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए है कि एमआईएस पोर्टल पर दाखिले अपडेट करने हैं। लेकिन पोर्टल पर दाखिले अपडेट नहीं हो रहे है। वहीं अगर किसी बच्चों को प्रमोट या रिलीव करना है तो वो भी स्कूल की आईडी से नहीं हो रहे है। शिक्षक अपनी आईडी से कर रहें है। शिक्षकों ने समस्या बताई है जिसकी शिकायत विभाग को भेज दी गई है।
- जसबीर कौर, प्राचार्य, राजकीय वरिष्ठ कन्या विद्यालय, सिरसा।
वर्जन
एमआईएस पोर्टल पर दाखिले अपडेट ना होने व पीपीपी के कारण आ रही समस्याओं के बारे में शिक्षकों ने बताया है। मुख्यालय को आ रही समस्या के बारे में बता दिया है। जल्द पोर्टल चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- मदन मलिक, प्राचार्य, मॉडल संस्कृति स्कूल, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें