फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शिक्षकों को सम्मानित किया, प्राचार्य ने सराहा समर्पण

Mon, 07 Sep 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। सम्मानित किए गए ​शिक्षक। ​स्कूल
विज्ञापन
फोटों 1
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर ढूकड़ा विद्यालय में शिक्षकों को सम्मानित किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढूकड़ा में शिक्षक दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य मोना पुरी ने शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने उनकी निष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की।

प्राचार्य मोना पुरी ने प्रशंसा प्रमाण-पत्र और सम्मान पट्टिका प्रदान की। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते। वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण करते हैं। शिक्षक समाज की मजबूत नींव हैं जिस पर देश का भविष्य खड़ा होता है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय के विकास में शिक्षकों के योगदान को सराहा। उन्होंने टीम भावना और आपसी सहयोग से नई उपलब्धियां हासिल करने पर जोर दिया। भारत में 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाते हैं। यह दिन शिक्षकों के अमूल्य योगदान को सम्मान देने का अवसर है।
विज्ञापन


मंच संचालन और सम्मान
कार्यक्रम का मंच संचालन भगवाना राम ने प्रभावशाली ढंग से किया। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रहलाद सिंह बेनीवाल, राजिंदर सिंह, दलीप सिंह, भगवाना राम, विजय कुमार, कृष्ण पुनिया, जितेंद्र कुमार, पार्वती, सुलोचना, रमेती, राय सिंह, सुनील कुमार, प्रियंका, प्रीति, नीरू, रोहिणी, सुमन, राजबीर और रचना सहित कई शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें