फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय स्कूलों में दाखिले बढ़ाने के लिए शिक्षक डोर-टू-डोर कर रहे सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले कराने के लिए स्कूल अध्यापक गांवों में मुनादी से लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार कर रहे हैं। अध्यापक गांवों का सर्वे का ड्राप आउट विद्यार्थियों को दोबारा से स्कूलों के साथ जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही 9वीं व 11वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को जून माह के अंत में री-अपीयर परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय के अनुसार 16 जून से नए सत्र की शुरुआत होगी। साथ ही ई-विद्यालय को पहली बार लांच किया जा रहा है। ई-विद्यालय लांच होने के बाद विद्यार्थियों की ई-कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। हालांकि अभी ऑफलाइन कक्षाओं को लेकर निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। पहली से 12वीं कक्षा में विद्यार्थियों के दाखिले करवाने को लेकर स्कूल मुखिया द्वारा गांवों में मुनादी करवाई जा रही है। साथ ही विद्यार्थियों को व्हाट्सएप व फोन कर दाखिला संबंधित सूचनाएं दी जा रही हैं। दाखिले बढ़ाने के लिए अध्यापक डोर-टू-डोर सर्वे भी कर रहे हैं। दाखिला प्रक्रिया के दौरान विशेष ध्यान ड्रापआउट विद्यार्थियों की ओर दिया जा रहा है। ड्रापआउट विद्यार्थी अपनी अगली पढ़ाई जारी नहीं रख पाते। अध्यापक ऐसे बच्चों के अभिभावकों से बात कर उन्हें जागरूक कर रहे हैं और बच्चों को स्कूल के साथ जोड़ रहे हैं।
9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थी दे सकेंगे री-अपीयर परीक्षा
सत्र 2020-21 में 9वीं और 11वीं कक्षा के जिन विद्यार्थियों की किसी विषय में री आई है, उन्हें जून माह के अंतिम सप्ताह में परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। यह परीक्षा अवसर एप पर ही ली जाएगी। इसके बाद ही विद्यार्थी को अगली कक्षा में दाखिला सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूल अध्यापक नए दाखिलों को लेकर विद्यार्थियों तक सूचना पहुंचा रहे हैं। इस बार प्रयास रहेगा कि पिछले साल के मुकाबले अधिक विद्यार्थियों के दाखिले हों। - संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें