फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: योगा टूर्नामेंट में लड़कियों में तशवी व लड़कों में ईशान प्रथम

Mon, 19 Jun 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में योग करते लोग।
विज्ञापन
डबवाली। आयुष विभाग सिरसा (हरियाणा) एवं हरियाणा योग आयोग की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. लोकेश्वर वधवा ने बताया कि 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में खंडस्तरीय योगा कार्यक्रम 21 जून को सुबह 6 बजे से प्रात: 7:30 बजे तक मनाया जाएगा। ये कार्यक्रम शहर की नई अनाज मंडी के बी-ब्लॉक में समन्वयक व मुख्य योग प्रशिक्षक कुलविंद्र सिंह चहल के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा। सोमवार को योगा टूर्नामेंट में लड़कियों में तशवी व लड़कों में ईशान प्रथम रहे।
विज्ञापन

डॉ. वधवा ने बताया कि स्कूली बच्चों व लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को योगा टूर्नामेंट का आयोजन तीन वर्गों में किया गया। जबकि इससे पूर्व सुबह के सत्र में संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में मुख्य योग प्रशिक्षक कुलविंद्र सिंह चहल द्वारा शहर के लोगों को क्रियात्मक योगाभ्यास के क्रम में प्रोटोकॉल के तहत खड़े रह कर, बैठ कर और लेट कर किए जाने वाले आसनों के साथ प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास करवाया गया। योग न केवल हमारे शरीर के मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है। बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक उन्नति के लिए दैनिक योग अत्यंत आवश्यक है।

इस प्रकार रहे योगा टूर्नामेंट के तीनों वर्गों के परिणाम
10 साल से कम उम्र की लड़कियों में तशवी शर्मा प्रथम, बानी द्वितीय, सनाया तृतीय व तनुजा को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। इसी प्रकार 10 साल से कम उम्र के लड़कों में ईशान, नितिन गर्ग, गुरनूर पहले, दूसरे व तीसरे तथा कुलराज व पूर्ण मेहता ने संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार पाया। 10 से 60 साल के लड़कों के वर्ग में संदीप सिंह ने प्रथम, संजय ने द्वितीय, अजय ने तृतीय तथा विष्णु भगवान ने चौथा व विनय ने पांचवां स्थान पाया। 10 से 60 साल की लड़कियों के वर्ग में हरप्रीत कौर ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय, बलजोत कौर ने तृतीय स्थान पाया। जबकि प्रिशा व गोरी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। इसी कड़ी में 60 से ऊपर आयु वर्ग के लोगों में रमेश कुमार शर्मा पुरुषों में प्रथम तथा महिलाओं में कौशल्या देवी प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें