फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलने का लें संकल्प : तृप्ता चिटकारा

Tue, 06 Jan 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। तृप्ता वेल्फेयर ट्रस्ट की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर निकाले गए नगर कीर्तन के दौरान संगत के लिए शिव चौक के निकट बिस्कुट, केले व मरुंडे की स्टॉल लगाई गई। ट्रस्ट की अध्यक्ष तृप्ता चिटकारा ने बताया कि अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. इंद्र गोयल और भाई कन्हैया आश्रम के सदस्य गोविंद मेहता ने उन्हें अपने सतगुरु का सिरोपा भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन

डाॅ. इंद्र गोयल ने कहा कि तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी के कार्य सराहनीय है। वे हमेशा सभी का सम्मान और सेवा करती हैं। संस्था पिछले 45 सालों से समाज की सेवा करती आ रही है। डाॅ. गोयल ने भी संस्था के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा पिछले 25 सालों से मैं देख रहा हूं, संस्था हमेशा सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहती है। इस मौके पर तृप्ता चिटकारा ने कहा कि गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाने का संकल्प लें। गोविंद मेहता ने भी संस्था के सदस्यों की प्रशंसा की और कहा कि सभी संस्था सदस्य बहुत मेहनती हैं। इस मौके पर गुरुदेव कौर, बलविंद्र कौर, सुनीता, वीरपाल कौर, जसविंद्र कौर, वीना कक्कड़, मीना जैन, मोनिका, सीमा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें